होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘ABP Network’ के सीईओ अविनाश पांडेय को फिर मिली ‘NBDA’ की बागडोर

‘ABP Network’ के सीईओ अविनाश पांडेय को फिर मिली ‘NBDA’ की बागडोर

एमवी श्रेयम्स कुमार को फिर से वाइस प्रेजिडेंट चुना गया है और अनुराधा प्रसाद भी वर्ष 2023-24 के लिए एनबीडीए के मानद कोषाध्यक्ष के रूप में अपनी भूमिका निभाना जारी रखेंगी।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

‘एबीपी नेटवर्क’ (ABP Network) के सीईओ अविनाश पांडेय को एक बार फिर न्यूज ब्रॉडकास्टर्स के बड़े निकाय ‘न्यूज ब्रॉडकास्टर्स एंड डिजिटल एसोसिएशन’ (NBDA)  का प्रेजिडेंट चुना गया है।    

सूत्रों के अनुसार, इस बार के चुनाव में ‘NBDA’ के मैनेजमेंट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। ‘मातृभूमि प्रिंटिंग एंड पब्लिशिंग कंपनी लिमिटेड’ (Mathrubhumi Printing & Publishing Co. Ltd.) के मैनेजिंग डायरेक्टर एमवी श्रेयम्स कुमार को फिर से वाइस प्रेजिडेंट पद के लिए चुना गया है।

वहीं, ‘न्यूज24 ब्रॉडकास्ट इंडिया लिमिटेड’ (News24 Broadcast India Ltd) की चेयरपर्सन कम मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराध प्रसाद भी वर्ष 2023-24 के लिए ‘एनबीडीए’ के मानद कोषाध्यक्ष के रूप में अपनी भूमिका निभाना जारी रखेंगी। चुनाव प्रक्रिया के बाद नए पदाधिकारियों ने सूचना-प्रसारण सचिव अपूर्व चन्‍द्रा के साथ दोपहर का भोजन किया।

बता दें कि ‘एनबीडीए’ न्यूज ब्रॉडकास्टर्स का देश का सबसे बड़ा निजी संगठन है। यह संगठन प्राइवेट न्यूज चैनलों और डिजिटल ब्रॉडकास्टर्स का प्रतिनिधित्व करता है। यह पूरी तरह से अपने सदस्यों द्वारा वित्त पोषित संगठन है। पहले इसे ‘न्यूज ब्रॉडकास्टर्स एसोसिएशन’ (NBA) के नाम से जाना जाता था। 13 अगस्त 2021 को इस संगठन का नाम बदलकर ‘न्यूज ब्रॉडकास्टर्स एंड डिजिटल एसोसिएशन’ कर दिया गया था। इसमें देश के लगभग सभी प्रमुख न्यूज नेटवर्क शामिल हैं।


टैग्स सीईओ अनुराधा प्रसाद अविनाश पांडेय एमवी श्रेयम्स कुमार प्रेजिडेंट एबीपी नेटवर्क न्यूज ब्रॉडकास्टर्स एंड डिजिटल एसोसिएशन एनबीडीए
सम्बंधित खबरें

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

7 hours ago

शेयरधारकों की मंजूरी के साथ 'ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट' ने बढ़ाया ऑथराइज्ड कैपिटल

फिल्म प्रोडक्शन और कंटेंट बनाने वाली कंपनी ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट लिमिटेड (पूर्व नाम इंद्रा इंडस्ट्री लिमिटेड) ने अपनी अधिकृत शेयर पूंजी बढ़ाने का फैसला किया है।

7 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

20 hours ago

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

1 day ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

3 days ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

7 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

7 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

7 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

8 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

19 hours ago