होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / पुनर्गठित होगा प्रसार भारती बोर्ड, चार नए सदस्य हुए शामिल
पुनर्गठित होगा प्रसार भारती बोर्ड, चार नए सदस्य हुए शामिल
केंद्र सरकार ने प्रसार भारती बोर्ड को फिर से गठित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
केंद्र सरकार ने प्रसार भारती बोर्ड को फिर से गठित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बता दें कि पिछले 13 महीनों से इसके 13 में से 9 पद खाली थे।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोमवार को सरकार ने चार नए सदस्यों को नामित किया है, जिनमें दैनिक जागरण के प्रधान संपादक संजय गुप्ता, मीडिया पेशेवर आलोक अग्रवाल, म्यूजिक कंपोजर सलीम मर्चेंट और भाजपा प्रवक्ता शाइना एनसी शामिल हैं।
इसके पहले बोर्ड के अंशकालिक सदस्यों के रूप में ‘नेटवर्क18’ और ‘जी न्यूज’ जैसी कंपनियों के साथ काम कर चुके आलोक अग्रवाल के नाम को मंजूरी मिली थी।
वहीं वरिष्ठ पत्रकार अशोक कुमार टंडन को भी इस बोर्ड में शामिल किया गया है। बता दें कि टंडन पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के मीडिया सलाहकार थे। वह बोर्ड के एकमात्र पूर्व सदस्य हैं, जिनका कार्यकाल पिछले साल ही समाप्त हुआ था।
वहीं मर्चेंट उन हस्तियों में शामिल थे जिन्हें मई 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह के लिए आमंत्रित किया गया था।
गौरतलब है कि प्रसार भारती सूचना-प्रसारण मंत्रालय के अधीन एक वैधानिक स्वायत्त बॉडी है जिसे दूरदर्शन और ऑल इंडिया रेडियो के कामकाज की देखरेख के लिए स्थापित किया गया था।
टैग्स प्रसार भारती प्रसार भारती बोर्ड