कैथे पैसिफिक ने 'Publicis Groupe' के साथ वैश्विक एजेंसी साझेदारी बढ़ाई

कैथे पैसिफिक (Cathay Pacific) ने रणनीतिक एजेंसी समीक्षा के बाद पब्लिसिस ग्रुप (Publicis Groupe) को तीन वर्षों के लिए अपना वैश्विक क्रिएटिव और मीडिया पार्टनर बनाए रखने का फैसला किया है।

Last Modified:
Thursday, 23 July, 2026
cathaypacific


कैथे पैसिफिक (Cathay Pacific) ने नवंबर 2025 में शुरू की गई रणनीतिक एजेंसी समीक्षा (Strategic Agency Review) पूरी होने के बाद पब्लिसिस ग्रुप (Publicis Groupe) को अपना वैश्विक एजेंसी पार्टनर बनाए रखने का फैसला किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी ने Publicis Groupe के साथ नया तीन वर्षीय अनुबंध भी किया है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, समीक्षा प्रक्रिया के दौरान विभिन्न एजेंसियों के साथ ब्रीफिंग, रणनीतिक प्रस्तुतियां (Strategy Presentations), क्षेत्रीय हितधारकों (Regional Stakeholders) के साथ चर्चा और व्यावसायिक बातचीत (Commercial Negotiations) की गई, जिसके बाद अंतिम निर्णय लिया गया।

नए अनुबंध के तहत पब्लिसिस ग्रुप (Publicis Groupe) कैथे पैसिफिक (Cathay Pacific) के ट्रैवल (Travel), कार्गो (Cargo) और लाइफस्टाइल (Lifestyle) कारोबार के लिए वैश्विक स्तर पर इंटीग्रेटेड क्रिएटिव (Integrated Creative) और मीडिया सेवाओं की जिम्मेदारी संभालता रहेगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कैथे पैसिफिक (Cathay Pacific) के जनरल मैनेजर–ब्रांड, इनसाइट्स एंड मार्केटिंग कम्युनिकेशंस (General Manager, Brand, Insights and Marketing Communications) एडवर्ड बेल (Edward Bell) ने कहा कि कंपनी अपने अगले विकास चरण में ग्राहकों की पसंदीदा सेवा ब्रांड (Service Brand) बनने के लक्ष्य पर काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि Publicis Groupe ने अपनी रणनीतिक क्षमता, वैश्विक पहुंच और नवाचारपूर्ण सोच से कंपनी का विश्वास जीता है और दोनों संगठन आगे भी मिलकर प्रभावशाली वैश्विक मार्केटिंग अभियानों के जरिए ग्राहकों को बेहतर अनुभव देने की दिशा में काम करेंगे।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

Paramount Skydance ने तिमाही डिविडेंड का किया ऐलान, 1 अक्टूबर को मिलेगा भुगतान

वैश्विक मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी Paramount Skydance Corporation ने अपने शेयरधारकों के लिए तिमाही नकद डिविडेंड (Quarterly Cash Dividend) का ऐलान किया है।

Last Modified:
Thursday, 23 July, 2026
ParamountSkydance8451

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी Paramount Skydance Corporation ने अपने शेयरधारकों के लिए तिमाही नकद डिविडेंड (Quarterly Cash Dividend) का ऐलान किया है। कंपनी के निदेशक मंडल (Board of Directors) ने 21 जुलाई 2026 को हुई बैठक में क्लास A और क्लास B के प्रत्येक शेयर पर 0.05 डॉलर (5 सेंट) का डिविडेंड देने को मंजूरी दी।

कंपनी के मुताबिक, यह डिविडेंड 1 अक्टूबर 2026 को उन निवेशकों को दिया जाएगा, जिनका नाम 15 सितंबर 2026 तक कंपनी के रिकॉर्ड में शेयरधारक के रूप में दर्ज होगा।

डिविडेंड से जुड़ी अहम जानकारी

  • डिविडेंड: प्रति शेयर 0.05 डॉलर
  • रिकॉर्ड डेट: 15 सितंबर 2026
  • भुगतान की तारीख: 1 अक्टूबर 2026
  • पात्र शेयरधारक: क्लास A और क्लास B शेयरधारक

मीडिया और मनोरंजन की बड़ी कंपनी

Paramount Skydance Corporation दुनिया की प्रमुख मीडिया और मनोरंजन कंपनियों में शामिल है। कंपनी का कारोबार मुख्य रूप से तीन प्रमुख क्षेत्रों में फैला है- स्टूडियोज (Studios), डायरेक्ट-टू-कंज्यूमर (Direct-to-Consumer) और टीवी मीडिया (TV Media)।

इसके पोर्टफोलियो में Paramount Pictures, CBS, Nickelodeon, MTV और स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म Paramount+ जैसे लोकप्रिय ब्रैंड शामिल हैं।

कंपनी का कहना है कि तिमाही डिविडेंड की यह घोषणा शेयरधारकों को नियमित रिटर्न देने की उसकी नीति का हिस्सा है। इससे निवेशकों को उनके निवेश पर नकद लाभ मिलेगा।

 

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

दिल्ली में प्रदर्शन कवर कर रहे पत्रकारों पर हमलों की प्रेस क्लब ऑफ इंडिया ने की निंदा

प्रेस क्लब ऑफ इंडिया (PCI) ने नई दिल्ली में चल रहे युवा प्रदर्शन की कवरेज कर रहे पत्रकारों पर हुए हमलों और हिंसा की कड़ी निंदा की है।

Last Modified:
Thursday, 23 July, 2026
PCI652

प्रेस क्लब ऑफ इंडिया (PCI) ने नई दिल्ली में चल रहे युवा प्रदर्शन की कवरेज कर रहे पत्रकारों पर हुए हमलों और हिंसा की कड़ी निंदा की है। प्रेस क्लब ने कहा है कि हाल के दिनों में कई ऐसे मामले सामने आए हैं, जिनमें प्रदर्शन स्थल के आसपास मौजूद लोगों के साथ-साथ पुलिस और सुरक्षा बलों की ओर से भी पत्रकारों के साथ हिंसा की गई।

प्रेस क्लब ने अपने बयान में कहा कि कई पत्रकारों का दावा है कि उन्होंने अपना प्रेस आईडी कार्ड दिखाने के बावजूद उन्हें नहीं बख्शा गया। क्लब के मुताबिक, ऐसी घटनाएं प्रेस की स्वतंत्रता पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं और पत्रकारों के लिए सुरक्षित माहौल में अपना काम करना मुश्किल बना देती हैं।

प्रेस क्लब ने विशेष रूप से 'आउटलुक मैगजीन' की उस रिपोर्ट पर चिंता जताई है, जिसमें दावा किया गया है कि उसके एक पत्रकार पर पैलेट गन जैसी दिखने वाली हथियार से फायर किया गया, जिससे उसके हाथ में गंभीर चोट आई। इसके अलावा, पैलेट जैसी चोट लगने के कम से कम तीन और मामलों की भी जानकारी सामने आई है।

क्लब ने कहा कि दिल्ली पुलिस ने ऐसे हथियारों के इस्तेमाल से इनकार किया है। ऐसे में अन्य सुरक्षा एजेंसियों को यह स्पष्ट करना चाहिए कि क्या उन्होंने इस तरह के हथियारों का इस्तेमाल किया था। साथ ही यह भी जवाब देना चाहिए कि आखिर एक पत्रकार इस तरह कैसे घायल हुआ।

प्रेस क्लब ने मीडिया संस्थानों से भी जिम्मेदार पत्रकारिता की अपील की है। बयान में कहा गया है कि पक्षपातपूर्ण और सनसनीखेज रिपोर्टिंग हालात को और बिगाड़ सकती है। संपादकों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उनकी रिपोर्टिंग किसी तनावपूर्ण स्थिति को और अधिक भड़काने वाली न हो। साथ ही उन्हें यह भी समझना होगा कि ऐसी रिपोर्टिंग उनके अपने फील्ड रिपोर्टरों की सुरक्षा के लिए भी खतरा बन सकती है।

बयान में यह भी कहा गया है कि जंतर-मंतर और उसके आसपास लगातार चौथे दिन मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद रहने से पत्रकारों को अपने सहयोगियों से संपर्क बनाए रखने, खबरें भेजने और समय पर काम करने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

प्रेस क्लब ऑफ इंडिया ने पुलिस, सुरक्षा बलों और प्रदर्शन में शामिल लोगों से अपील की है कि वे कवरेज कर रहे पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करें। इसके साथ ही क्लब ने सरकार से जंतर-मंतर क्षेत्र में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं जल्द बहाल करने की भी मांग की है, ताकि मीडिया अपने काम को बिना किसी बाधा के पूरा कर सके।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

टाटा कम्युनिकेशंस ने नरोत्तम शर्मा को बनाया 'Chief Transformation Officer'

टाटा कम्युनिकेशंस ने नरोत्तम शर्मा (Narottam Sharma) को Chief Transformation Officer नियुक्त किया है, जो कंपनी की डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन रणनीति का नेतृत्व करेंगे।

Last Modified:
Thursday, 23 July, 2026
narottamsharma

टाटा कम्युनिकेशंस (Tata Communications) ने नरोत्तम शर्मा (Narottam Sharma) को मुख्य परिवर्तन अधिकारी (Chief Transformation Officer-CTO) नियुक्त करने की घोषणा की है। वह सितंबर 2026 से नई जिम्मेदारी संभालेंगे और कंपनी की ग्लोबल मैनेजमेंट कमेटी (Global Management Committee) का हिस्सा होंगे।

नरोत्तम शर्मा (Narottam Sharma) को एंटरप्राइज डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन (Enterprise Digital Transformation), आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (Artificial Intelligence-AI) आधारित ऑपरेटिंग मॉडल, बड़े पैमाने पर प्रोसेस री-इंजीनियरिंग (Process Reengineering) और टेक्नोलॉजी आधारित बिजनेस ट्रांसफॉर्मेशन का दो दशकों से अधिक का अनुभव है।

वह जुबिलेंट फूडवर्क्स (Jubilant FoodWorks) से टाटा कम्युनिकेशंस (Tata Communications) में शामिल हो रहे हैं, जहां वह मुख्य सूचना अधिकारी (Chief Information Officer-CIO) के पद पर कार्यरत हैं। इससे पहले वह मास्टेक (Mastek) में वरिष्ठ ट्रांसफॉर्मेशन लीडरशिप भूमिका निभा चुके हैं और स्टरलाइट (Sterlite) में हेड टेक्नोलॉजी ट्रांसफॉर्मेशन (Head Technology Transformation) के पद पर भी कार्य कर चुके हैं।

टाटा कम्युनिकेशंस (Tata Communications) के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (Managing Director & CEO) गणेश लक्ष्मीनारायणन (Ganesh Lakshminarayanan) ने कहा कि नरोत्तम शर्मा का बड़े स्तर के परिवर्तन कार्यक्रमों का अनुभव कंपनी की अगली विकास यात्रा और नवाचार को गति देगा।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

सनोफी इंडिया के CFO रशीद अयारी देंगे इस्तीफा : समूह में संभालेंगे नई जिम्मेदारी

सनोफी इंडिया (Sanofi India) के CFO रशीद अयारी (Rachid Ayari) 30 सितंबर 2026 से पद छोड़ेंगे और Sanofi Group में नई जिम्मेदारी संभालेंगे, जबकि कंपनी नए CFO की तलाश कर रही है।

Last Modified:
Thursday, 23 July, 2026
sanofiindia

सनोफी इंडिया (Sanofi India) ने नियामकीय फाइलिंग (Regulatory Filing) में जानकारी दी है कि रशीद अयारी (Rachid Ayari) 30 सितंबर 2026 को कारोबार समाप्त होने के बाद व्होल-टाइम डायरेक्टर (Whole-time Director), मुख्य वित्तीय अधिकारी (Chief Financial Officer-CFO) और प्रमुख प्रबंधकीय कार्मिक (Key Managerial Personnel-KMP) के पद से इस्तीफा दे देंगे।

कंपनी के अनुसार, रशीद अयारी (Rachid Ayari) ने 22 जुलाई को पत्र के माध्यम से अपने इस्तीफे की जानकारी निदेशक मंडल (Board) को दी। वह सनोफी ग्रुप (Sanofi Group) के भीतर एक नई भूमिका संभालने के लिए मौजूदा पद छोड़ रहे हैं।

रशीद अयारी (Rachid Ayari) वर्ष 2017 में सनोफी (Sanofi) से अल्जीरिया (Algeria) में मुख्य वित्तीय अधिकारी (CFO) के रूप में जुड़े थे। इसके बाद उन्होंने रूस (Russia) और मध्य एशिया क्षेत्र (Central Asia-EURASIA) में भी CFO की जिम्मेदारी निभाई। दिसंबर 2023 में उन्हें सनोफी इंडिया (Sanofi India) का CFO नियुक्त किया गया था।

सनोफी (Sanofi) से पहले रशीद अयारी (Rachid Ayari) फाइजर (Pfizer) में उत्तर अफ्रीका (North Africa) क्षेत्र के फाइनेंस डायरेक्टर (Finance Director) के रूप में कार्य कर चुके हैं। कंपनी ने कहा है कि वह नए मुख्य वित्तीय अधिकारी (CFO) की नियुक्ति की प्रक्रिया में है। नए अधिकारी को प्रमुख प्रबंधकीय कार्मिक (KMP) के रूप में भी नामित किया जाएगा।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

Sun TV की सहयोगी SunRisers Leeds का बोनस इश्यू मंजूर, हिस्सेदारी में नहीं होगा कोई बदलाव

मीडिया कंपनी Sun TV Network Limited की पूर्ण स्वामित्व (Wholly Owned) वाली सहयोगी कंपनी SunRisers Leeds Limited ने 99,999 बोनस इक्विटी शेयर जारी करने को मंजूरी दे दी है।

Last Modified:
Thursday, 23 July, 2026
Sunrisers54

मीडिया कंपनी Sun TV Network Limited की पूर्ण स्वामित्व (Wholly Owned) वाली सहयोगी कंपनी SunRisers Leeds Limited ने 99,999 बोनस इक्विटी शेयर जारी करने को मंजूरी दे दी है। कंपनी के निदेशक मंडल ने 21 जुलाई 2026 को हुई बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी।

कंपनी की ओर से शेयर बाजार को दी गई जानकारी के मुताबिक, 1 ब्रिटिश पाउंड (GBP) फेस वैल्यू वाले ये सभी 99,999 बोनस शेयर मौजूदा शेयरधारक Sun TV Network Limited को ही जारी किए जाएंगे।

बोनस शेयर जारी होने के बाद Sun TV Network Limited के पास SunRisers Leeds Limited के कुल 1,00,000 इक्विटी शेयर हो जाएंगे। हालांकि, इससे कंपनी की हिस्सेदारी या स्वामित्व में कोई बदलाव नहीं होगा। SunRisers Leeds Limited पहले की तरह ही Sun TV Network की 100 फीसदी स्वामित्व वाली (Wholly Owned) सहयोगी कंपनी बनी रहेगी।

बोनस इश्यू की मुख्य बातें

  • जारी किए गए बोनस शेयर: 99,999 इक्विटी शेयर
  • प्रति शेयर फेस वैल्यू: 1 ब्रिटिश पाउंड (GBP)
  • बोनस इश्यू के बाद कुल शेयर: 1,00,000 इक्विटी शेयर
  • हिस्सेदारी: 100% यथावत, कोई बदलाव नहीं

गौरतलब है कि SunRisers Leeds Limited का नाम पहले Northern Superchargers Limited था। बाद में कंपनी का नाम बदलकर SunRisers Leeds Limited कर दिया गया।

Sun TV Network ने इस फैसले की जानकारी सेबी (SEBI) के लिस्टिंग ऑब्लिगेशंस एंड डिस्क्लोजर रिक्वायरमेंट्स (LODR) रेगुलेशन, 2015 के तहत बीएसई (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) को दी है।  

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

BCCI ने बढ़ाई टाइटल स्पॉन्सरशिप की कीमत, अब प्रति मैच 4.9 करोड़ रुपये होगी रिजर्व प्राइस

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अपने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय मैचों की टाइटल स्पॉन्सरशिप के लिए रिजर्व प्राइस बढ़ा दी है।

Last Modified:
Thursday, 23 July, 2026
BCCI986

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अपने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय मैचों की टाइटल स्पॉन्सरशिप के लिए रिजर्व प्राइस बढ़ा दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब टाइटल स्पॉन्सरशिप के लिए प्रति मैच 4.9 करोड़ रुपये की रिजर्व प्राइस तय की गई है।

यह पहले की 4.2 करोड़ रुपये प्रति मैच की कीमत के मुकाबले करीब 15 फीसदी की बढ़ोतरी है। माना जा रहा है कि भारतीय क्रिकेट की बढ़ती लोकप्रियता और स्पॉन्सरशिप की मजबूत मांग को देखते हुए BCCI ने यह फैसला लिया है।

इसके अलावा, एसोसिएट पार्टनर (Associate Partner) अधिकारों की बेस प्राइस भी बढ़ा दी गई है। अब इसके लिए प्रति मैच 95 लाख रुपये की बेस प्राइस तय की गई है, जबकि पहले यह 82 लाख रुपये प्रति मैच थी।

हाल ही में BCCI ने अपने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मुकाबलों के लिए टाइटल स्पॉन्सरशिप अधिकारों के लिए बोली (बिड) आमंत्रित की थी। इसके तहत इच्छुक कंपनियां निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन कर सकती हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, अब प्रत्येक एसोसिएट पार्टनर स्लॉट की कुल बेस प्राइस 33.3 करोड़ रुपये होगी।

BCCI के इस फैसले को भारतीय क्रिकेट ब्रांड की बढ़ती व्यावसायिक ताकत का संकेत माना जा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि क्रिकेट की लोकप्रियता और बड़े ब्रांड्स की दिलचस्पी को देखते हुए इस बार स्पॉन्सरशिप अधिकारों के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिल सकती है।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

दिल्ली में पत्रकारों पर हमला, टाइम्स नेटवर्क ने जताया विरोध

टाइम्स नेटवर्क ने नई दिल्ली में प्रदर्शन की कवरेज के दौरान उसके तीन पत्रकारों पर हुए हमले की कड़ी निंदा की है।

Last Modified:
Wednesday, 22 July, 2026
TimesNetwork845

टाइम्स नेटवर्क ने नई दिल्ली में प्रदर्शन की कवरेज के दौरान उसके तीन पत्रकारों पर हुए हमले की कड़ी निंदा की है। नेटवर्क ने कहा कि उसके रिपोर्टर देव कोटक, शेफाली निगम और ज्योति मिश्रा पर उस समय हमला किया गया, जब वे प्रदर्शन स्थल से अपनी पेशेवर जिम्मेदारी निभा रहे थे।

टाइम्स नेटवर्क ने जारी बयान में कहा कि जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करना केवल पत्रकारों का कर्तव्य ही नहीं, बल्कि संविधान के तहत अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता से जुड़ा एक अधिकार भी है। ऐसे में पत्रकारों को रिपोर्टिंग से रोकना या उनके साथ हिंसा करना न सिर्फ गैरकानूनी है, बल्कि इसकी कड़ी आलोचना होनी चाहिए।

"हिंसा लोकतंत्र के हित में नहीं"

नेटवर्क ने कहा कि कुछ लोगों ने असहमति जताने के लिए हिंसा का रास्ता अपनाया, जो लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है। बयान में कहा गया कि विचारों में मतभेद हो सकते हैं, लेकिन किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने का अधिकार नहीं है।

टाइम्स नेटवर्क के मुताबिक, इस तरह की घटनाएं देशभर में पत्रकारों के स्वतंत्र रूप से काम करने और आने-जाने पर नकारात्मक असर डाल सकती हैं।

"पत्रकार हर दिन जोखिम उठाकर करते हैं रिपोर्टिंग"

नेटवर्क ने कहा कि उसके पत्रकार हर दिन अपनी सुरक्षा को जोखिम में डालकर घटनास्थल से सही और निष्पक्ष जानकारी दर्शकों और पाठकों तक पहुंचाते हैं। ऐसे में डराने या धमकाने की कोशिशें उन्हें अपने काम से नहीं रोक सकतीं।

बयान में कहा गया कि देव कोटक जंतर-मंतर पर चल रहे CJP के प्रदर्शन की निष्पक्ष कवरेज कर रहे थे, लेकिन इसके बावजूद उन्हें निशाना बनाकर हमला किया गया। वहीं शेफाली निगम और ज्योति मिश्रा पर भी केवल अपना काम करने की वजह से हमला किया गया और उन्हें शारीरिक हिंसा के साथ-साथ अभद्र भाषा और धमकियों का भी सामना करना पड़ा।

महिला पत्रकारों पर हमला गंभीर मामला

टाइम्स नेटवर्क ने कहा कि अपनी प्रोफेशनल जिम्मेदारी निभा रही महिला पत्रकारों पर हमला किसी भी स्थिति में उचित नहीं ठहराया जा सकता। नेटवर्क ने इसे बेहद गंभीर और निंदनीय बताया।

अपने बयान के अंत में टाइम्स नेटवर्क ने कहा कि इस तरह की घटनाएं उसके पत्रकारों का मनोबल नहीं तोड़ सकतीं। उल्टा, इससे निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के प्रति उसकी प्रतिबद्धता और मजबूत होगी।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

BSE से लेकर PSU बैंकों तक: सेतुरत्नम रवि का चार दशक का नेतृत्व सफर

सेतुरत्नम रवि (Sethurathnam Ravi) ने चार दशकों में बैंकिंग, पूंजी बाजार और कॉर्पोरेट गवर्नेंस के क्षेत्र में भारतीय वित्तीय संस्थानों को नई दिशा देने में अहम भूमिका निभाई।

Last Modified:
Wednesday, 22 July, 2026
seturatnamravi

भारतीय वित्तीय क्षेत्र के अनुभवी चार्टर्ड अकाउंटेंट और कॉर्पोरेट गवर्नेंस विशेषज्ञ सेतुरत्नम रवि (Sethurathnam Ravi) का आज जन्मदिन है। चार दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने बैंकिंग, पूंजी बाजार, कॉर्पोरेट गवर्नेंस और नियामकीय अनुपालन (Regulatory Compliance) के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण संस्थानों के साथ काम करते हुए भारतीय वित्तीय व्यवस्था को मजबूत बनाने में उल्लेखनीय योगदान दिया है।

सेतुरत्नम रवि (Sethurathnam Ravi) ने जबलपुर और भोपाल में शिक्षा प्राप्त की। उन्होंने फेलो चार्टर्ड अकाउंटेंट (Fellow Chartered Accountant) के रूप में प्रशिक्षण हासिल किया और सूचना प्रणाली ऑडिट (Information Systems Audit) तथा दिवाला एवं शोधन अक्षमता (Insolvency) जैसे विषयों में विशेषज्ञता प्राप्त की। यह अनुभव उन्हें वित्तीय अनुशासन, तकनीक और अनुपालन के संगम पर काम करने वाले अग्रणी पेशेवरों में शामिल करता है।

वर्ष 2003 में भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India-RBI) और भारत सरकार (Government of India) ने उन्हें पंजाब एंड सिंध बैंक (Punjab & Sind Bank) के बोर्ड में उस समय शामिल किया, जब सार्वजनिक क्षेत्र का यह बैंक परिचालन और अनुपालन संबंधी चुनौतियों से जूझ रहा था। उन्होंने बैंक में परिचालन सुधार, बेहतर अनुपालन व्यवस्था और संस्थागत मजबूती के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इसके बाद वर्ष 2017 से 2019 तक सेतुरत्नम रवि (Sethurathnam Ravi) ने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (Bombay Stock Exchange-BSE) के चेयरमैन के रूप में कार्य किया। उनके कार्यकाल में डिजिटल ट्रेडिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को आधुनिक बनाया गया, कॉर्पोरेट गवर्नेंस मानकों को मजबूत किया गया और छोटे एवं मध्यम उद्यमों (SMEs) तथा स्टार्टअप्स के लिए पूंजी बाजार तक पहुंच आसान बनाने की दिशा में कई पहल की गईं।

सार्वजनिक संस्थानों के अलावा उन्होंने रवि राजन एंड कंपनी एलएलपी (Ravi Rajan & Co. LLP) के मैनेजिंग पार्टनर (Managing Partner) के रूप में जोखिम प्रबंधन, अनुपालन और कारोबारी रणनीति से जुड़े मामलों में कंपनियों को सलाह दी है। वह ओएनजीसी (ONGC), आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank), आदित्य बिड़ला कैपिटल (Aditya Birla Capital), उषा मार्टिन (Usha Martin) और पीसीबीएल (PCBL) सहित 45 से अधिक कंपनियों के बोर्ड में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा चुके हैं।

वर्तमान में भी सेतुरत्नम रवि (Sethurathnam Ravi) फिनटेक (FinTech), डिजिटल वित्तीय पहुंच, सतत एवं नैतिक निवेश (Sustainable & Ethical Investing), क्रिप्टोकरेंसी (Cryptocurrency) विनियमन और ईएसजी (ESG) मानकों जैसे विषयों पर सक्रिय रूप से अपनी विशेषज्ञ राय देते हैं। उनका चार दशक लंबा करियर इस बात का उदाहरण है कि मजबूत संस्थानों का निर्माण अक्सर निरंतर सुधार, पारदर्शिता और प्रभावी गवर्नेंस के जरिए होता है, न कि केवल सुर्खियों से।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

मिराज एंटरटेनमेंट ने समीर मुंशी को बनाया चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर

मिराज एंटरटेनमेंट ने समीर मुंशी को 'Chief Operating Officer' नियुक्त किया है, जहां वह मल्टी-लोकेशन ऑपरेशंस, बिजनेस डेवलपमेंट और कंपनी की रणनीतिक विकास योजनाओं का नेतृत्व करेंगे।

Last Modified:
Wednesday, 22 July, 2026
sameermunshi

मिराज एंटरटेनमेंट (Miraj Entertainment) ने समीर मुंशी (Sameer Munshi) को चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (Chief Operating Officer-COO) नियुक्त किया है। इससे पहले वह कंपनी में वाइस प्रेसिडेंट–ऑपरेशंस एंड एफएंडबी (Vice President – Operations & F&B) के पद पर कार्यरत थे। नई भूमिका में वह मल्टी-लोकेशन ऑपरेशंस, बिजनेस डेवलपमेंट और कंपनी की रणनीतिक विकास योजनाओं का नेतृत्व करेंगे।

समीर मुंशी (Sameer Munshi) के पास मॉल (Mall) और सिनेमा एग्जीबिशन (Cinema Exhibition) ऑपरेशंस के प्रबंधन में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने बड़े पैमाने पर परिचालन प्रबंधन और ग्राहक अनुभव को बेहतर बनाने के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

इस नियुक्ति पर मिराज ग्रुप (Miraj Group) के ग्रुप सीईओ (Group CEO) अरविंद जैन (Arvind Jain) ने कहा कि समीर मुंशी का प्रमोशन उनके प्रदर्शन, नेतृत्व क्षमता और कंपनी के प्रति विश्वास का स्वाभाविक परिणाम है। उन्होंने कहा कि सिनेमा ऑपरेशंस और एफएंडबी (F&B) बिजनेस की उनकी गहरी समझ कंपनी की विकास रणनीति को नई दिशा देगी तथा ग्राहक-केंद्रित दृष्टिकोण को और मजबूत बनाएगी।

अपनी नई जिम्मेदारी पर समीर मुंशी (Sameer Munshi) ने कहा कि कंपनी के लिए एफएंडबी (F&B) अब एक मजबूत विकास इंजन बन चुका है। उनका फोकस परिचालन मानकों को और बेहतर बनाने, टेक्नोलॉजी आधारित स्केलेबल प्रक्रियाएं विकसित करने और Miraj Entertainment के ऑपरेशंस को केवल सपोर्ट फंक्शन नहीं बल्कि प्रतिस्पर्धात्मक बढ़त में बदलने पर रहेगा।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

डेलॉइट साउथ एशिया के CEO बने रहेंगे रोमल शेट्टी, मिला दूसरा कार्यकाल

डेलॉइट इंडिया एंड साउथ एशिया पार्टनर्स (Deloitte India and South Asia Partners) ने रोमल शेट्टी को दूसरी बार Deloitte South Asia का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया है।

Last Modified:
Tuesday, 21 July, 2026
romalshetty


डेलॉइट इंडिया एंड साउथ एशिया पार्टनर्स (Deloitte India and South Asia Partners) ने रोमल शेट्टी (Romal Shetty) को लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए डेलॉइट साउथ एशिया (Deloitte South Asia) का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (Chief Executive Officer-CEO) नियुक्त किया है। उनका नया चार वर्षीय कार्यकाल 1 अप्रैल 2027 से शुरू होगा और वह वर्ष 2031 तक इस जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे।

रोमल शेट्टी (Romal Shetty) वर्तमान में डेलॉइट (Deloitte) की ग्लोबल एग्जीक्यूटिव कमेटी (Global Executive Committee) के सदस्य भी हैं। कंपनी का कहना है कि उनके नेतृत्व में संगठन ने विभिन्न क्षेत्रों में रणनीतिक विकास और परिवर्तन कार्यक्रमों को गति दी है।

दो दशकों से अधिक के पेशेवर अनुभव के साथ रोमल शेट्टी (Romal Shetty) ने भारतीय और वैश्विक ग्राहकों के लिए 40 से अधिक देशों में बड़े स्तर के परिवर्तन कार्यक्रमों का नेतृत्व किया है। उनकी विशेषज्ञता ग्रोथ स्ट्रैटेजी (Growth Strategy), प्रॉफिटेबिलिटी इम्प्रूवमेंट (Profitability Improvement), रिस्ट्रक्चरिंग (Restructuring), टेक्नोलॉजी ट्रांसफॉर्मेशन (Technology Transformation) और पीपल-लेड इनिशिएटिव्स (People-led Initiatives) जैसे क्षेत्रों में रही है।

डेलॉइट (Deloitte) से जुड़ने से पहले रोमल शेट्टी (Romal Shetty) ने केपीएमजी इंडिया (KPMG India) में 12 वर्षों से अधिक समय तक विभिन्न नेतृत्वकारी भूमिकाओं में कार्य किया। अपने करियर के शुरुआती दौर में उन्होंने अर्न्स्ट एंड यंग (Ernst & Young), आर्थर एंडरसन एंड कंपनी (Arthur Andersen & Co.) और पीडब्ल्यूसी इंडिया (PwC India) जैसी पेशेवर सेवा कंपनियों में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए