होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / पाकिस्तानी टीम से हार के बाद पत्रकार के इस सवाल पर ‘भड़के’ विराट कोहली, दिया ये जवाब
पाकिस्तानी टीम से हार के बाद पत्रकार के इस सवाल पर ‘भड़के’ विराट कोहली, दिया ये जवाब
दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में रविवार को खेले गए आईसीसी टी-20 विश्व कप मैच में पाकिस्तान ने भारतीय टीम को दस विकेट से हरा दिया।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago
दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में रविवार को खेले गए आईसीसी टी-20 विश्व कप मैच में पाकिस्तान ने भारतीय टीम को दस विकेट से हरा दिया। हालांकि, भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने इस पारी में अर्धशतक जमाया, लेकिन उनकी ये शानदार पारी टीम के काम नहीं आई और भारत को हार का सामना करना पड़ा।
यह पहला मौका है, जब पाकिस्तान ने आईसीसी विश्व कप मैच में भारत को हराया है। इस मैच के बाद हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली एक पत्रकार के सवाल पर नाराज हो गए। हालांकि बाद में वह अपना मुंह दूसरी तरफ करके हंसने लगे।
दरअसल, हुआ यूं कि इस प्रेस वार्ता के दौरान इस पत्रकार ने विराट कोहली से पूछ लिया कि क्या हार के बाद वह टीम के चयन में किसी तरह की खामी देखते हैं? क्या उनको लगता है कि आईपीएल के अंत में और फिर अभ्यास मैचों में लय में दिखाने वाले ईशान किशन को रोहित शर्मा की जगह खिलाया जा सकता था?
बस, सुनना था कि कोहली नाराज हो गए। उन्होंने कहा, ‘ये तो बहुत बहादुरी वाला सवाल है। आप क्या सोचते हैं सर? मैं तो उस टीम के साथ उतरा जो मुझे लगता था कि सर्वश्रेष्ठ थी, आपकी क्या राय है? क्या आप रोहित शर्मा को टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में टीम से बाहर रख सकते हैं? आपको याद होगा कि पिछली बार मैच में उन्होंने कैसा खेला था, अविश्वसनीय।‘ इसके बाद वह हंसने लगे और हंसते-हंसते अपना सिर पकड़कर बोले कि अगर आपको कोई विवाद चाहिए तो पहले से बता दीजिए।
Journalist asking "Ishan could've been better option than Rohit" ??
— Girish (@ViratkohliFabb) October 24, 2021
Perfect Reply from Virat ?#INDvPAKpic.twitter.com/TQYTxHtBnC
टैग्स विराट कोहली क्रिकेट रोहित शर्मा भारत-पाक मैच टी-20