होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ’Most Valuable CEOs’ को लेकर BW मैगजीन ने निकाला स्पेशल इश्यू, कवर पेज पर इन्हें मिली जगह

’Most Valuable CEOs’ को लेकर BW मैगजीन ने निकाला स्पेशल इश्यू, कवर पेज पर इन्हें मिली जगह

बिजनेस मैगजीन ‘बिजनेसवर्ल्ड’ (BW Businessworld) ने हाल ही में साल के सबसे वैल्यूएबल चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर्स (Most Valuable CEOs Of The Year) को लेकर अपना विशेष संस्करण निकाला है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

बिजनेस मैगजीन ‘बिजनेसवर्ल्ड’ (BW Businessworld) ने हाल ही में इस साल के सबसे प्रभावशाली चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर्स (Most Valuable CEOs Of The Year) को लेकर अपना विशेष संस्करण (Special Issue) निकाला है।

बता दें कि आर्थिक संकट के दौर में इंडस्ट्री के इन तमाम लीडर्स ने आगे की ओर कदम बढ़ाए हैं और तमाम बाधाओं व आर्थिक चुनौतियों के बीच असाधारण साहस का प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने क्षेत्रों में जीत का परचम लहराया है। इससे उनके हितधारकों (stakeholders) के साथ-साथ विक्रेताओं (vendors) के लिए असाधारण मूल्य पैदा हुए हैं।

ऐसे में ‘बिजनेसवर्ल्ड’ ने अपने इस स्पेशल इश्यू में एक वित्तीय वर्ष में 250 करोड़ रुपये से अधिक का रेवेन्यू अर्जित करने वाले और नए मानक स्थापित करने वाले इंडस्ट्री के लीडर्स को विशेष रूप से सम्मानित करने के लिए यह कवायद की है। इसके साथ ही ‘बिजनेसवर्ल्ड’ ने स्पेशल एडिशन के तहत अपने नवीनतम अंक (latest issue) में कवर पेज पर ऐसे चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर्स (CEOs) को जगह दी है। इसके लिए ‘बिजनेसवर्ल्ड’ ने अपने नॉलेज पार्टनर ‘TechSci Research’ के साथ मिलकर बहुस्तरीय प्रक्रिया (multi layered process) द्वारा ऐसे 21 उत्कृष्ट लीडर्स का चयन किया है, जिनका वर्ष भर में प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है।   

एचयूएल, टीसीएस, टाटा स्टील, विप्रो, एसबीआई, आईओसी, एचडीएफसी लाइफ, डाबर इंडिया, बायोकॉन, नेस्ले इंडिया सहित कई कंपनियां इस लिस्ट का हिस्सा हैं, जिन्होंने अपनी सामाजिक प्रतिबद्धताओं का निर्वहन करते हुए उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है।

मैगजीन के कवर पेज पर जिन सीईओ ने अपनी जगह बनाई है, उनमें रवि चावला (Gulf Oil Lubricants India), विभा पाडलकर (HDFC Life), राकेश खन्ना (Orient Electric), सिद्धार्थ मित्तल (Biocon), प्रदीप कुमार तोड़ी (Lux Industries), श्रीकांत एम. वैद्य (IOC), हितेश ओबेरॉय (Info Edge), संजीव लाल (Rallis India), थिएरी डेलापोर्टे (Wipro), सुनील डिसूजा (Tata Consumer Products), टी.वी नरेंद्रन (TSLP), मुरली दिवी (Divi’s Industries), मोहित मल्होत्रा (Dabur India), अमिताव मुखर्जी (NDMC), बालफोर मैनुअल (Blue Dart), सीके वेंकटरमन (Titan Company), दिनेश कुमार खारा (SBI), एमआर ज्योति (Jyothy Labs), चाको पुराकल थॉमस (Tata Coffee), मिथुन चिटिलाप्पिल्ली (V-Guard Industries) और सुरेश नारायण (Nestle India) शामिल हैं।        

बता दें कि इन नामों को शॉर्टलिस्ट करने और इस लिस्ट को अंतिम रूप देने के लिए काफी स्टडी की गई और तमाम मानकों को ध्यान में रखा गया। इन सीईओ को उनकी कंपनी के साथ कम से कम तीन साल के कार्यकाल और इस अवधि में कम से कम 700 दिनों के व्यापारिक इतिहास के साथ फ़िल्टर किया गया। इसके अलावा, वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए 250 करोड़ रुपये से अधिक के राजस्व को भी प्रमुखता से ध्यान में रखा गया। शॉर्टलिस्ट की गई सभी कंपनियों को उनकी सकारात्मक विकास दर के साथ-साथ उनकी उच्च आय और बाजार पूंजीकरण पर ध्यान दिया गया। इस प्रक्रिया में औसत विकास दर को 75 प्रतिशत जबकि सामूहिक रूप से अन्य मापदंडों को 25 प्रतिशत जगह दी गई। मापदंडों की समीक्षा करने के बाद, सर्वोत्तम परिणाम सुनिश्चित करने के लिए पात्रता मानदंड की फिर से जांच की गई। प्रत्येक कंपनी के वित्त के विश्लेषण में लगने वाली समय सीमा 2018 से 2022 के बीच की अवधि रखी गई थी।

इस बारे में ‘टीसीएस’ के सीईओ और एमडी राजेश गोपीनाथन का कहना है, ‘25.3 प्रतिशत के ऑपरेटिंग मार्जिन और 20 प्रतिशत के शुद्ध मार्जिन के साथ हमारी लाभप्रदता इंडस्ट्री में टॉप बनी हुई है। हमारी प्रति शेयर आय 103.62 रुपये थी, जो पिछले वर्ष की तुलना में 16.1 प्रतिशत अधिक थी। वित्तीय वर्ष 2021-22 में टीसीएस के बेहतर प्रदर्शन की बात करें तो 104.2 प्रतिशत के नकद रूपांतरण अनुपात (cash conversion) और 36,985 करोड़ रुपये के मुक्त नकदी प्रवाह (free cash flow) के साथ हमारा नकदी रूपांतरण (cash conversion ratio) बहुत मजबूत बना रहा, जिसमें कंपनी ने 1,91,754 करोड़ रुपये का समेकित राजस्व (consolidated revenue) अर्जित किया।’

उल्लेखनीय प्रदर्शन का जिक्र करते हुए ‘टाटा पावर कंपनी’ के सीईओ और एमडी प्रवीर सिन्हा ने कहा, ‘हमने अपने कुछ खास मोर्चों पर ठोस प्रगति की है और अपनी बैलेंस शीट को मजबूत करना जारी रखा है।’ ‘बिजनेसवर्ल्ड’ के साथ बातचीत में ‘Divi’s Industries’ के एमडी और सीईओ मुरली दिवी का कहना है, ‘महामारी और भू-राजनीतिक अव्यवस्था से प्रेरित बाजार की अनिश्चित स्थिति के कारण सभी के लिए व्यापार में परिवर्तन हुआ है। दिवी में हमने प्रतिकूलताओं से मजबूत रूप से उभरने और एपीआई बिजनेस सेगमेंट में बाजार के नेतृत्व को बनाए रखने के लिए खुद को अनुकूलित किया है।’

‘टाटा स्टील लॉन्ग प्रॉडक्ट्स’ (TSLP) के चेयरमैन टी.वी नरेंद्रन का कहना है, ‘TSLP ने अपनी टॉप-लाइन को 43 प्रतिशत साल दर साल (YOY) बढ़ाकर 6,802 करोड़ रुपये कर दिया है। परिचालन और लागत दक्षता पर ध्यान केंद्रित करने के कारण TSLP ने वित्त वर्ष 2020-21 में 1,154 करोड़ रुपये की तुलना में वर्ष के दौरान 1,289 करोड़ रुपये की अपने उच्चतम EBITDA दर्ज की है।’


टैग्स मैगजीन सीईओ बिजनेसवर्ल्ड स्पेशल इश्यू
सम्बंधित खबरें

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

19 hours ago

शेयरधारकों की मंजूरी के साथ 'ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट' ने बढ़ाया ऑथराइज्ड कैपिटल

फिल्म प्रोडक्शन और कंटेंट बनाने वाली कंपनी ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट लिमिटेड (पूर्व नाम इंद्रा इंडस्ट्री लिमिटेड) ने अपनी अधिकृत शेयर पूंजी बढ़ाने का फैसला किया है।

19 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

1 day ago

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

1 day ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

3 days ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

19 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

19 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

19 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

20 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

1 day ago