होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अनिल अंबानी के BIG FM की कमान संभालने जा रहा है अब ये बड़ा अखबारी समूह

अनिल अंबानी के BIG FM की कमान संभालने जा रहा है अब ये बड़ा अखबारी समूह

रिलायंस ब्रॉडकास्ट नेटवर्क की बिक्री को लेकर पहले ‘जी समूह’ के साथ चल रही थी बातचीत

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

अनिल अंबानी को ‘रिलायंस ब्रॉडकास्ट नेटवर्क’ (RBN) के लिए खरीदार मिल गया है। ‘रिलायंस ब्रॉडकास्ट नेटवर्क’ देश के बड़े एफएम रेडियो चैनल ‘बिग एफएम’ (Big FM) का संचालन करती है। बताया जा रहा है कि ‘जागरण प्रकाशन’ इसे 1200 करोड़ रुपए में खरीदेगी। पहले इस डील के लिए ‘जी समूह’ (Zee Group) से बातचीत चल रही थी, लेकिन सरकारी मंजूरी मिलने में देरी के कारण यह डील परवान नहीं चढ़ सकी। इसके बाद हिंदी अखबार दैनिक जागरण की प्रकाशक कंपनी की ओर से इस डील के लिए बात आगे बढ़ी।

सूत्रों का कहना है कि इस डील की घोषणा जल्द ही की जा सकती है। इस डील के तहत ‘म्यूजिक ब्रॉडकास्ट लिमिटेड’ (MBL) की ओर से ‘रिलायंस ब्रॉडकास्ट नेटवर्क’ में पहले 24 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी जाएगी। इसके लिए किसी अप्रूवल की आवश्यकता नहीं है। अप्रूवल मिलने के बाद 45 एफएम स्टेशनों का कंट्रोल ‘म्यूजिक ब्रॉडकास्ट लिमिटेड’ को ट्रांसफर कर दिया जाएगा, जबकि 14 नए स्टेशनों को वर्ष 2020 में उनका लॉक-इन समाप्त होने पर ट्रांसफर किया जाएगा। इस डील के बाद रेडियो सिटी देश का सबसे बड़ा निजी एफएम चैनल बन जाएगा।'

रेडियो सिटी ब्रैंड के तहत ‘म्यूजिक ब्रॉडकास्ट लिमिटेड’ अभी 39 स्टेशनों का संचालन करती है। इसने कोलकाता में फ्रेंड्स एफएम को अधिग्रहीत करने की घोषणा भी की है। इस डील के लिए फिलहाल सूचना-प्रसारण मंत्रालय की स्वीकृति का इंतजार किया जा रहा है। अनिल अंबानी ने वर्ष 2005 में मीडिया और एंटरटेनमेंट बिजनेस में प्रवेश किया था। उनके ग्रुप ने एडलैब्स फिल्म्स में कंट्रोलिंग स्टेक लेकर इस बिजनेस की दिशा में कदम बढ़ाया था।

हाल ही में रिलांयस ग्रुप की निवेशक कंपनी रिलायंस कैपिटल ने रिलायंस म्युचुअल फंड में अपनी हिस्सेदारी बेचने के लिए ‘निप्पोन लाइफ’ (Nippon Life) के साथ करीब 600 करोड़ रुपए के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। गौरतलब है कि महेंद्र मोहन गुप्ता की जागरण प्रकाशन ने दिसंबर 2014 में एफएम चैनल रेडियो सिटी के स्वामित्व वाली कंपनी ‘म्यूजिक ब्रॉडकास्ट लिमिटेड’ (MBL) को खरीदा था।

आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कीजिए


टैग्स अनिल अंबानी बिग एफएम जी समूह जागरण प्रकाशन लिमिटेड म्यूजिक ब्रॉडकास्ट लिमिटेड रिलायंस ब्रॉडकास्ट नेटवर्क
सम्बंधित खबरें

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

20 hours ago

शेयरधारकों की मंजूरी के साथ 'ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट' ने बढ़ाया ऑथराइज्ड कैपिटल

फिल्म प्रोडक्शन और कंटेंट बनाने वाली कंपनी ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट लिमिटेड (पूर्व नाम इंद्रा इंडस्ट्री लिमिटेड) ने अपनी अधिकृत शेयर पूंजी बढ़ाने का फैसला किया है।

20 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

1 day ago

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

1 day ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

3 days ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

20 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

20 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

20 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

21 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

1 day ago