होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / 'ट्रैवल + लीजर इंडिया व साउथ एशिया' की एडिटर-इन-चीफ बनेंगी अक्षिता एम. भंज देव

'ट्रैवल + लीजर इंडिया व साउथ एशिया' की एडिटर-इन-चीफ बनेंगी अक्षिता एम. भंज देव

कंपनी ने ट्रैवल+लीजर इंडिया और साउथ एशिया के साथ-साथ लाइफस्टाइल एशिया इंडिया के लिए मैनेजिंग एडिटर के तौर पर समरीन तुंगेकर को और फैशन एडिटर के तौर पर नीलांगना वासुदेवा का भी स्वागत किया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

एशिया की अग्रणी मीडिया कंपनी 'बर्दा लग्जरी' (BurdaLuxury) ने ओडिशा के मयूरभंज के पूर्व शाही परिवार की सदस्य अक्षिता एम. भंज देव को ट्रैवल + लीजर इंडिया व साउथ एशिया' (Travel + Leisure India and South Asia) की एडिटर-इन-चीफ के तौर पर नियुक्त करने की घोषणा की है। उनकी यह नियुक्ति 15 जुलाई 2024 से प्रभावी होगी। इस भूमिका में, वह ब्रैंड के लिए एडिटोरियल टीम का नेतृत्व करेंगी, साथ ही एडिटोरियल स्ट्रैटजी को परिभाषित करेंगी और नए कैपेंस को विकसित करेंगी।

पूर्व TEDx स्पीकर और दासरा (Dasra) की पूर्व मैनेजर अक्षिता एम. भंज देव ने HNI और UHNI परिवारों के बीच परोपकारी दृष्टिकोण को प्रभावित करने और सामुदायिक निर्माण को बढ़ावा देने के लिए कई कार्यक्रमों का नेतृत्व किया है।

अक्षिता सिंगापुर, न्यूयॉर्क और भारत में रह चुकी हैं और काम कर चुकी हैं, इसलिए वह ब्रैंड में वैश्विक दृष्टिकोण लेकर आयीं हैं।

ब्रैंड की सफलता के लिए पब्लिकेशन के डिलिसियस डाइनिंग अवॉर्ड्स (Delicious Dining Awards) जैसी नई इंटेलैक्चुअल प्रॉपर्टीज को शामिल करने से ट्रैवल + लीजर इंडिया और साउथ एशिया ने हाल के वर्षों में काफी ग्रोथ हासिल किया है।

ग्रोथ को और बढ़ाने के इरादे से अक्षिता एम. भंज देव की नियुक्ति के अलावा, कंपनी ने ट्रैवल+लीजर इंडिया और साउथ एशिया के साथ-साथ लाइफस्टाइल एशिया इंडिया (बर्दा लग्जरी के पोर्टफोलियो का एक और प्रमुख ब्रैंड) के लिए मैनेजिंग एडिटर के तौर पर समरीन तुंगेकर को और फैशन एडिटर के तौर पर नीलांगना वासुदेवा का भी स्वागत किया है। 

समरीन तुंगेकर, जो पहले ग्राजिया इंडिया में मैनेजिंग एडिटर का पद संभाल चुकी हैं, अब ब्रैंड की नई मैनेजिंग एडिटर के रूप में शामिल हुई हैं। समरीन अपने संपादकीय विशेषज्ञता के साथ पाठकों के लिए उच्चतम गुणवत्ता वाले कंटेंट सुनिश्चित करती हैं।

वहीं, ट्रैवल एंड लीजर इंडिया व साउथ एशिया और लाइफस्टाइल एशिया इंडिया दोनों के लिए फैशन एडिटर के रूप में शामिल होने वाली नीलांगना वासुदेवा, जो पहले Ajio.com में फैशन कंटेंट और स्टाइलिंग की डिप्टी मैनेजर थीं, को इंडस्ट्री के कुछ सबसे बड़े ब्रैंड्स के साथ सहयोग करने का अनुभव है, जिनमें Gucci, Lexus, Asics और Hyundai आदि शामिल हैं।

बता दें कि यह नियुक्ति हाल ही में अनेशा सान्याल को बर्दा लग्जरी इंडिया के लिए ब्रैंड सॉल्यूशंस और मार्केटिंग की कंट्री डायरेक्टर के रूप में नियुक्त किए जाने की घोषणा के बाद की गई है, जो रीजनल ग्रोथ को गति देने के लिए अपनी नेतृत्व टीम को मजबूत करने के लिए कंपनी की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती हैं। 


टैग्स मीडिया कंपनी अक्षिता एम. भंज देव बर्दा लग्जरी ट्रैवल + लीजर इंडिया व साउथ एशिया
सम्बंधित खबरें

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

3 hours ago

शेयरधारकों की मंजूरी के साथ 'ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट' ने बढ़ाया ऑथराइज्ड कैपिटल

फिल्म प्रोडक्शन और कंटेंट बनाने वाली कंपनी ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट लिमिटेड (पूर्व नाम इंद्रा इंडस्ट्री लिमिटेड) ने अपनी अधिकृत शेयर पूंजी बढ़ाने का फैसला किया है।

3 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

16 hours ago

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

1 day ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

3 days ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

3 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

3 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

3 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

3 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

15 hours ago