होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / इस वजह से मीडिया पर भड़कीं मायावती, कहा-अब TV डिबेट में शामिल नहीं होंगे बसपा प्रवक्ता
इस वजह से मीडिया पर भड़कीं मायावती, कहा-अब TV डिबेट में शामिल नहीं होंगे बसपा प्रवक्ता
बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) की अध्यक्ष मायावती ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पार्टी के खराब प्रदर्शन के बाद मीडिया को आड़े हाथ लिया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) की अध्यक्ष मायावती ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पार्टी के खराब प्रदर्शन के बाद मीडिया को आड़े हाथ लिया है। मीडिया पर जातिवादी रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए मायावती ने कहा है कि अब से उनकी पार्टी का कोई भी प्रवक्ता टीवी चैनल्स पर होने वाली डिबेट में शामिल नहीं होगा। इस बारे में उन्होंने बाकायदा ट्वीट भी किए हैं।
शनिवार को एक के बाद एक किए गए दो ट्वीट में मायावती ने लिखा है, ‘यूपी विधानसभा आमचुनाव के दौरान मीडिया द्वारा अपने आक़ाओं के दिशा-निर्देशन में जो जातिवादी द्वेषपूर्ण व घृणित रवैया अपनाकर अम्बेडकरवादी बीएसपी मूवमेन्ट को नुकसान पहुंचाने का काम किया गया है वह किसी से भी छिपा नहीं है। इस हालत में पार्टी प्रवक्ताओं को भी नई जिम्मेदारी दी जाएगी। '
2. इसलिए पार्टी के सभी प्रवक्ता श्री सुधीन्द्र भदौरिया, श्री धर्मवीर चौधरी, डा. एम एच खान, श्री फैजान खान व श्रीमती सीमा कुशवाहा अब टीवी डिबेट आदि कार्यक्रमों में शामिल नहीं होंगे।
— Mayawati (@Mayawati) March 12, 2022
अपने दूसरे ट्वीट में मायावती ने लिखा है, 'पार्टी के सभी प्रवक्ता श्री सुधीन्द्र भदौरिया, श्री धर्मवीर चौधरी, डा. एम एच खान, श्री फैजान खान व श्रीमती सीमा कुशवाहा अब टीवी डिबेट आदि कार्यक्रमों में शामिल नहीं होंगे।'
बता दें कि इस चुनाव में बसपा का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है। यह पार्टी महज एक सीट पर सिमटकर रह गई है।
टैग्स न्यूज चैनल्स डिबेट शो मायावती विधानसभा चुनाव यूपी चुनाव बीएसपी बहुजन समाज पार्टी बसपा प्रवक्ता चुनाव 2022 एसेंबली इलेक्शन