होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / Cannes 2025 में डिजिटल क्रिएटर्स की धमक, Brut. ने दिखाया नया चेहरा
Cannes 2025 में डिजिटल क्रिएटर्स की धमक, Brut. ने दिखाया नया चेहरा
ग्लोबल मीडिया प्लेटफॉर्म Brut. इस साल Cannes Film Festival का आधिकारिक मीडिया पार्टनर था। खबर है कि वह कुछ डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स को अपने साथ इस प्रतिष्ठित फिल्म महोत्सव में लेकर गया।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 8 months ago
ग्लोबल मीडिया प्लेटफॉर्म Brut. इस साल Cannes Film Festival का आधिकारिक मीडिया पार्टनर था। खबर है कि वह कुछ डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स को अपने साथ इस प्रतिष्ठित फिल्म महोत्सव में लेकर गया। इन क्रिएटर्स को सिनेमा, फैशन और संस्कृति की दुनिया को बेहद करीब से देखने और कवर करने का मौका मिला यानि उन्हें फ्रंट-रो जैसी एक्सेस दी गई, जैसे कि किसी शो में पहली कतार में बैठकर सबकुछ देखने को मिले।
इसके साथ ही यह कदम इस बात का संकेत भी है कि क्रिएटर इकॉनॉमी (यानि डिजिटल कंटेंट बनाने वाले स्वतंत्र क्रिएटर्स की अर्थव्यवस्था) का असर तेजी से बढ़ रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए Brut. ने भारत के अलग-अलग तरह के कंटेंट क्रिएटर्स को खासतौर पर चुना, ताकि वे Cannes जैसे ग्लोबल इवेंट में एक नया किस्म की कहानी पेश कर सकें, जो बिना बनावट के, सच्ची हो और तुरंत शेयर की जा सके।
"रेड कार्पेट पर चलने से लेकर ग्लोबल सितारों और फिल्ममेकर्स से बातचीत तक, इन कंटेंट क्रिएटर्स ने उन भारतीय युवाओं के लिए 'आंख और कान' का काम किया जो भारत में बैठकर Cannes का अनुभव लेना चाहते थे।"
Brut India की कंट्री मैनेजर और एडिटर-इन-चीफ, मेहक कासबेकर ने कहा, "भारतीय दर्शकों के लिए Cannes का ग्लैमर अक्सर बहुत दूर की चीज लगता है। हम क्रिएटर्स के जरिए उस दूरी को पाटना चाहते थे।"
उन्होंने आगे कहा, "हमने खासतौर पर भारत जैसे देश से क्रिएटर्स को इसलिए साथ लिया, क्योंकि यह देश दुनिया के सबसे बड़े और जीवंत क्रिएटर कम्युनिटी में से एक है। इससे Cannes को हम नई पीढ़ी के लिए ज्यादा समझने लायक, आसान और रोमांचक बना रहे हैं।"
इन क्रिएटर्स ने Instagram Reels, व्लॉग्स और रियल-टाइम स्टोरीज के जरिए Cannes को एक नए नजरिए से दिखाया- फिल्म प्रीमियर, फैशन, बैकस्टेज की अफरा-तफरी और कुछ शांत मानवीय पल, जिन्हें आमतौर पर परदे के पीछे छिपा दिया जाता है।
ये पूरी पहल Brut की उस कोशिश का हिस्सा है जिसमें वह पारंपरिक रेड कार्पेट कवरेज को युवाओं के नजरिए वाली कहानियों से जोड़ रहा है। साथ ही यह दर्शाता है कि Brut भारतीय टैलेंट और आवाजों को वैश्विक मंच पर लाने के लिए प्रतिबद्ध है।
टैग्स