होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / BARC को लेकर उदय शंकर ने ब्रॉडकास्टर्स को दी ये सलाह
BARC को लेकर उदय शंकर ने ब्रॉडकास्टर्स को दी ये सलाह
‘Madison Media & OOH, Madison World’ के ग्रुप सीईओ विक्रम सखूजा के साथ एक बातचीत में ‘स्टार’ (Star) व ‘डिज्नी इंडिया’ (Disney India) के पूर्व चेयरमैन और ‘फिक्की’ के प्रेजिडेंट उदय शंकर ने रखी अपनी बात
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
‘स्टार’ (Star) व ‘डिज्नी इंडिया’ (Disney India) के पूर्व चेयरमैन और ‘भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ’ (FICCI) के प्रेजिडेंट उदय शंकर का कहना है कि ‘ब्रॉडकास्टर्स ऑडियंस रिसर्च काउंसिल’ (BARC) ने इंडस्ट्री को काफी निराश किया है। BARC की स्थापना में अहम भूमिका निभाने वाले उदय शंकर ने यह सलाह दी है कि ब्रॉडकास्टर्स को BARC से बाहर निकल जाना चाहिए।
‘पिच मैडिसन एडवर्टाइजिंग रिपोर्ट’ (PMAR) 2021 जारी होने के दौरान ‘Madison Media & OOH, Madison World’ के ग्रुप सीईओ विक्रम सखूजा के साथ एक बातचीत में उदय शंकर का कहना था, ‘टैम को नीचे लाने और BARC को स्थापित करने में मैंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। मुझे नहीं लगता कि ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि ब्रॉडकास्टर्स, एजेंसीज और एडवर्टाइजर्स इसके हितधारकों (stakeholders) में शामिल थे। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि हमारे पास 21वीं सदी के अनुसार कोई विजन नहीं था।’
उदय शंकर के अनुसार, ‘BARC में शामिल रहने के कारण ब्रॉडकास्टर्स के लिए यह विवाद पैदा हुआ है। ऐसे में ब्रॉडकास्टर्स को इससे बाहर निकल जाना चाहिए। ब्रॉडकास्टर्स साफ-सुथरा बिजनेस करने वाले लोग हैं और उन्होंने अपने कस्टमर्स के लिए काफी अच्छा काम किया है।’
सखूजा द्वारा यह पूछे जाने पर कि ब्रॉडकास्टर्स को मीजरमेंट सिस्टम से बाहर रखा जाना चाहिए, उदय शंकर ने कहा कि एक या अन्य स्टेकहोल्डर को बाहर रखे जाने से इसका उद्देश्य पूरा नहीं होगा। इसके साथ ही उदय शंकर का यह भी कहना था कि वह थर्ड पार्टी मीजरमेंट के पक्ष में नहीं हैं।
टीआरपी रेटिंग विवाद में न पड़ते हुए उदय शंकर का कहना था कि टीआरपी के लिए बढ़ते जुनून ने इस तरह की स्थिति पैदा की है। उन्होंने कहा कि रेटिंग्स मीडिया मालिकों (media owners) और मीडिया खरीदारों (media buyers) के बीच एक बिजनेस टूल है।
टैग्स उदय शंकर बार्क पिच मैडिसन एडवर्टाइजिंग रिपोर्ट टीआरपी घोटाला