होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम’ बोर्ड के चेयरमैन बने ‘टीवी5’ के चेयरपर्सन बीआर नायडू

‘तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम’ बोर्ड के चेयरमैन बने ‘टीवी5’ के चेयरपर्सन बीआर नायडू

चंद्रबाबू नायडू के करीबी सहयोगी और बीआर नायडू के नाम से मशहूर बोलिनेनि राजगोपाल नायडू की इस नियुक्ति को मंदिर ट्रस्ट के प्रबंधन में महत्वपूर्ण बदलाव माना जा रहा है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

‘टीवी5’ (TV5) न्यूज चैनल के मालिक बोलिनेनि राजगोपाल नायडू को ‘तिरुमला तिरुपति देवस्थानम’ (टीटीडी) बोर्ड का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। चंद्रबाबू नायडू के करीबी सहयोगी और बीआर नायडू के नाम से मशहूर बोलिनेनि राजगोपाल नायडू की इस नियुक्ति को मंदिर ट्रस्ट के प्रबंधन में महत्वपूर्ण बदलाव माना जा रहा है।

नए टीटीडी बोर्ड में कई राज्यों के सदस्यों को शामिल किया गया है। इनमें आंध्र प्रदेश से तीन विधायक, तेलंगाना से पांच सदस्य, कर्नाटक से तीन, तमिलनाडु से दो और गुजरात व महाराष्ट्र से एक-एक सदस्य शामिल हैं। सत्तारूढ़ पार्टी की सहयोगी भाजपा से एक और सदस्य का नामांकन जल्द होने की संभावना है।

इस बोर्ड में जग्गमपेटा विधायक ज्योतुला नेहरू, कोवूर विधायक वेमिरेड्डी प्रशांति रेड्डी, मदकासिरा विधायक एम.एस. राजू, पूर्व केंद्रीय मंत्री पनाबाका लक्ष्मी, भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश एचएल दत्तू और भारत बायोटेक की सह-संस्थापक सुचित्रा एला जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं। इसके साथ ही, जनसेना पार्टी के अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण द्वारा तीन सदस्यों की अनुशंसा की गई है, जिनमें आर्ट डायरेक्टर बुरगापु आनंद साई, तेलंगाना जन सेना पार्टी के उपाध्यक्ष बोन्गुनूरी महेंद्र रेड्डी और जनसेना पार्टी की संस्थापक सदस्य अनुगोला रंगश्री शामिल हैं।

हालांकि बीआर नायडू मूलतः आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले से हैं, लेकिन वह फिलहाल हैदराबाद में रहते हैं। मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के करीबी और हिंदू समुदाय के बीच अपनी परोपकारी गतिविधियों के लिए प्रसिद्ध नायडू टीवी5 चैनल के माध्यम से भी अपने योगदान के लिए जाने जाते हैं।

चित्तूर के कृषि क्षेत्र से जुड़े बीआर नायडू ने राजनीति में अपना कदम तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) के संस्थापक एनटी रामाराव के कार्यकाल के दौरान रखा। तब से वह टीडीपी के समर्पित समर्थक बने रहे हैं।

बीआर नायडू का मीडिया क्षेत्र में सफर तब शुरू हुआ जब उन्होंने दो अक्टूबर, 2007 को श्रेया ब्रॉडकास्टिंग प्रा. लि. के तहत टीवी5 की शुरुआत की। नुजेन हेयर ऑयल के मालिक के रूप में उनकी उद्यमशील पृष्ठभूमि ने टीवी5 की लॉन्च के लिए वित्तीय सहयोग प्रदान किया।

‘टीवी5’ ने नायडू के नेतृत्व में कई विस्तार किए हैं। तेलुगु न्यूज चैनल के रूप में शुरुआत करने के बाद, चैनल ने अमेरिका में तेलुगु भाषी दर्शकों के लिए टीवी5 यूएसए लॉन्च किया। अगस्त 2016 में, चैनल ने टीवी5 मनी नाम से एक डिजिटल वेंचर की शुरुआत की, जो यूट्यूब, मोबाइल ऐप्स और आईपीटीवी प्लेटफॉर्म्स के जरिए रीयल-टाइम फाइनेंसियल और बिजनेस न्यूज उपलब्ध कराता है।

टीवी5 ने 29 मार्च, 2017 को उगादी पर्व पर हिंदू धर्मम नामक एधार्मिक और आध्यात्मिक चैनल लॉन्च किया। उसी साल, 2 अक्टूबर को टीवी5 कन्नड़ चैनल का शुभारंभ किया गया, जो कर्नाटक पर केंद्रित है।


टैग्स चेयरमैन बोलिनेनी राजगोपाल नायडू टीवी5 न्यूज चैनल बीआर नायडू तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम
सम्बंधित खबरें

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

9 hours ago

शेयरधारकों की मंजूरी के साथ 'ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट' ने बढ़ाया ऑथराइज्ड कैपिटल

फिल्म प्रोडक्शन और कंटेंट बनाने वाली कंपनी ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट लिमिटेड (पूर्व नाम इंद्रा इंडस्ट्री लिमिटेड) ने अपनी अधिकृत शेयर पूंजी बढ़ाने का फैसला किया है।

9 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

22 hours ago

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

1 day ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

3 days ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

8 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

9 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

9 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

9 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

21 hours ago