होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / पूर्व पीएम चंद्रशेखर की जिंदगी के अनछुए पन्नों से रूबरू कराएगी ये किताब
पूर्व पीएम चंद्रशेखर की जिंदगी के अनछुए पन्नों से रूबरू कराएगी ये किताब
दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे किताब का विमोचन
पंकज शर्मा 6 years ago
देश के पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के बारे में राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश और रवि दत्त बाजपेयी द्वारा लिखी गई किताब ‘चंद्रशेखर : द लास्ट आइकन ऑफ आइडियोलॉजिकल पॉलिटिक्स’ (CHANDRA SHEKHAR: THE LAST ICON OF IDEOLOGICAL POLITICS) की लॉन्चिंग 24 जुलाई को की जाएगी।
दिल्ली में पार्लियामेंट लाइब्रेरी बिल्डिंग के बालयोगी ऑडिटोरियम में शाम करीब सवा पांच बजे से आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस किताब को रिलीज करेंगे और किताब की पहली कॉपी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू को भेंट करेंगे। लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला और राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद कार्यक्रम में अतिथि होंगे।
आप अपनी राय, सुझाव और खबरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। (हमें फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन और यूट्यूब पर फॉलो करें)
टैग्स हरिवंश बुक लॉन्चिंग रवि दत्त बाजपेयी पूर्व पीएम चंद्रशेखर