होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / रिपोर्टर के इस सवाल पर भड़के जॉन अब्राहम, भरी प्रेस कॉन्फ्रेंस में यूं निकाला गुस्सा
रिपोर्टर के इस सवाल पर भड़के जॉन अब्राहम, भरी प्रेस कॉन्फ्रेंस में यूं निकाला गुस्सा
1990 के दशक में घाटी से कश्मीरी हिंदुओं के पलायन पर बनी बॉलीवुड फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ (The Kashmiri Files) की इन दिनों काफी चर्चा हो रही है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
1990 के दशक में घाटी से कश्मीरी हिंदुओं के पलायन पर बनी बॉलीवुड फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ (The Kashmiri Files) की इन दिनों काफी चर्चा हो रही है। इस फिल्म को देखने के लिए बॉक्स ऑफिस पर भीड़ उमड़ रही है। यह कोविड-19 के दौर के बाद रिलीज होने वाली सफल फिल्मों में से एक है।
एक तरफ अनुपम खेर को फिल्म में उनके प्रदर्शन के लिए प्रशंसा मिल रही है, वहीं कश्मीरी हिंदुओं की दुर्दशा की ओर ध्यान आकर्षित करने के लिए फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री की सराहना की जा रही है। हालांकि, जब बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम से ‘द कश्मीर फाइल्स‘ पर अपने विचार रखने के लिए कहा गया तो उन्होंने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अपनी आगामी फिल्म ‘अटैक‘ (Attack) के प्रमोशन के दौरान एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सिर्फ विवेक अग्निहोत्री की ‘द कश्मीर फाइल्स‘ ही नहीं, जॉन यह भी नहीं चाहते थे कि मीडिया उनकी खुद की फिल्म ‘सत्यमेव जयते 2‘ का उल्लेख करे।
इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ‘द कश्मीर फाइल्स‘ के बारे में पूछे जाने पर जॉन अब्राहम ने कहा कि उन्होंने फिल्म नहीं देखी है, इसलिए इस बारे में कुछ नहीं कह सकते हैं। इसके बाद उन्होंने ‘घिसे-पिटे' सवाल पूछने के लिए पत्रकारों से भी नाराजगी जताई और कहा कि वह सिर्फ ‘अटैक‘ से जुड़े सवालों का जवाब देंगे। जॉन अब्राहम का कहना था, ‘आपको न्यूज डेस्क पर कुछ ‘कंट्रोवर्सी’ लाने के लिए कहा जाता है, फिर आप यहां आते हैं और कहते हैं कि कश्मीर फाइल्स के बारे में कुछ बताएं। मैं ऐसा क्यों करूंगा?’
बाद में जब एक पत्रकार ने जॉन से उनकी फिल्मों में जरूरत से ज्यादा एक्शन दृश्यों के बारे में बात करते हुए जॉन की फिल्म ‘सत्यमेव जयते 2‘ का जिक्र किया तो जॉन ने उसे ‘डम्ब’ (Dumb) कहा और दोहराया कि वह केवल अपनी आने वाली फिल्म के बारे में बात करेंगे। जॉन का कहना था, ‘यदि आपको इससे कोई प्रॉब्लम है तो मुझे खेद है। मैंने वास्तव में आपको नाराज किया।‘
जॉन ने ऐसे सवाल पूछने वालों पर भी चुटकी लेते हुए कहा, ‘लोग कितने गूंगे हैं।‘ उन्होंने कथित तौर पर एक पत्रकार से कहा, ‘क्षमा करें सर, आप अपना दिमाग घर पर छोड़कर आए हैं। मैं आपकी ओर से सभी से माफी मांगता हूं।‘
बता दें कि जॉन अब्राहम की फिल्म ‘अटैक’ को लक्ष्य राज आनंद (Lakshya Raj Anand) ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में जॉन के अलावा रकुल प्रीत सिंह और जैकलीन फर्नांडिस मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म एक अप्रैल 2022 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
इस घटना से जुड़ा वीडियो आप यहां देख सकते हैं।
टैग्स अनुपम खेर जॉन अब्राहम द कश्मीर फाइल्स विवेक अग्निहोत्री कश्मीरी हिंदू जॉन अटैक