होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / IMA अवॉर्ड्स: विजेताओं में शामिल रहे ये नाम, देखें पूरी लिस्ट

IMA अवॉर्ड्स: विजेताओं में शामिल रहे ये नाम, देखें पूरी लिस्ट

इंडियन मार्केटिंग अवॉर्ड्स के आठवें एडिशन के तहत आयोजित एक समारोह में ‘एस्सेल प्रोपैक लिमिटेड’ (EPL) के एमडी और सीईओ आनंद कृपालु को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

मार्केटिंग के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वालों को सम्‍मानित करने के लिए ‘एक्‍सचेंज4मीडिया’ (exchange4media) द्वारा 14 मार्च 2022 को मुंबई बांद्रा में स्थित होटल ताज लैंड्स एंड (Taj Lands End) में ‘इंडियन मार्केटिंग अवॉर्ड्स’ (IMA) समारोह का आयोजन किया गया। यह इस कार्यक्रम का आठवां एडिशन था, जिसमें विभिन्न श्रेणियों में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। हर साल दिए जाने वाले इन अवॉर्ड्स का उद्देश्‍य ऐसे लोगों को पुरस्‍कृत करना है, जिन्‍होंने मार्केटिंग के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्‍थापित किए हों और नई पहचान बनाई हो।

इस साल सबसे बड़े विजेता के तौर पर ‘डियाजियो इंडिया’ (Diageo India) और ‘आईटीसी फूड्स’ (ITC Foods) उभरकर सामने आए, जिन्होंने ‘मार्केटिंग टीम ऑफ द ईयर’ कैटेगरी में क्रमश: गोल्ड और सिल्वर पर कब्जा जमाया। इस कार्यक्रम में ‘एस्सेल प्रोपैक लिमिटेड’ (EPL) के एमडी और चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर आनंद कृपालु को इंडस्ट्री में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया।

'Marketing to Unique Audiences' कैटेगरी में सबसे बड़े बिजेताओं में 'nurture.farm', 'हिन्दुस्तान यूनिलीवर', 'सिप्ला', 'जॉनी वॉकर' और 'जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज' रहे। इनमें से प्रत्येक ने गोल्ड जीता, वहीं 'Ramadan Kareem 2021' कैंपेन के लिए 'टाटा मोटर्स' को भी गोल्ड मिला।

'Communication category' में 'आईटीसी लिमिटेड' (फूड्स डिवीजन), 'कोलंबिया पैसिफिक कम्युनिटीज', 'सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क', 'एशियन पेंट्स' और 'एमएक्स प्लेयर' ने गोल्ड जीता। इस कैटेगरी में 'जी बाईस्कोप', 'निसान मोटर्स' और 'एमेजॉन प्राइम वीडियो' ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा जमाया। मार्केटिंग के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए 'ब्रिजस्टोन इंडिया', 'सिप्ला हेल्थ' और 'परफैटी वान मैले' इंडिया ने भी गोल्ड अपनी झोली में डाला।  

'एमेजॉन प्राइम वीडियो' ने 'Best Use of Digital Marketing/Social Media' सब कैटेगरी में भी गोल्ड जीता। 'Experiential' सब कैटेगरी में 'जॉनी वॉकर' और 'Best Use of OOH' में 'जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज' ने गोल्ड अपने नाम किया। 'Best Use of Radio' कैटेगरी में 'डाबर आंवला' और 'Best Use of Print' कैटेगरी में 'हिन्दुस्तान टाइम्स' को गोल्ड मिला। वहीं, 'Best Use of TV' कैटेगरी में 'डिज्नी ब्रॉडकास्टिंग' (इंडिया) को गोल्ड से सम्मानित किया गया।

Stages of Brand Building category' में गोल्ड जीतने वालों में 'हिप्पो स्टोर्स', 'एमेजॉन प्राइम वीडियो', 'सोनी पिक्चर्स नेटवर्क', 'बेयर कंज्यूमर हेल्थ इंडिया', 'बोट' और 'रिलायंस निपोन लाइफ इंश्योरेंस' शामिल रहे। जबकि इस कैटेगरी में 'जी बाईस्कोप', 'टाटा टी गोल्ड', 'एचयूएल', 'एशियन पेंट्स', 'आईटीसी मास्टरशैफ', 'जॉनी वॉकर' और 'गोदरेज कंज्यूमर प्रॉडक्ट्स' में प्रत्येक ने गोल्ड जीता।

इससे पहले विजेताओं के नामों पर चर्चा के लिए हाल ही में ‘मैरिको‘ (Marico) के चेयरमैन हर्ष मारीवाला की अध्यक्षता में जूरी मीट का आयोजन किया गया। इस अवॉर्ड्स के लिए तमाम कैटेगरी में प्राप्त एंट्रीज पर जूरी के सदस्यों ने काफी गहन विचार विमर्श किया और विजेताओं के नामों पर चर्चा की। जूरी में इंडस्ट्री के जाने-माने दिग्गज शामिल थे।

‘कलर्स‘ और ‘आजतक‘ इस कार्यक्रम में ‘Co-Powered By Partner‘ रहे जबकि ‘Co-Gold Partner‘  की भूमिका ‘हवास मीडिया‘ ने निभाई।

विजेताओं की पूरी लिस्‍ट को आप यहां क्लिक कर देख सकते हैं-


टैग्स इंडियन मार्केटिंग अवॉर्ड्स मार्केटिंग आईएमए डियाजियो इंडिया आईटीसी फूड्स ई4एम अवॉर्ड्स
सम्बंधित खबरें

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

17 hours ago

शेयरधारकों की मंजूरी के साथ 'ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट' ने बढ़ाया ऑथराइज्ड कैपिटल

फिल्म प्रोडक्शन और कंटेंट बनाने वाली कंपनी ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट लिमिटेड (पूर्व नाम इंद्रा इंडस्ट्री लिमिटेड) ने अपनी अधिकृत शेयर पूंजी बढ़ाने का फैसला किया है।

17 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

1 day ago

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

1 day ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

3 days ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

16 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

17 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

17 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

17 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

1 day ago