होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क में इस बड़े पद से भास्कर दास ने ली विदाई
रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क में इस बड़े पद से भास्कर दास ने ली विदाई
‘रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क’ (Republic Media Network) से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
‘रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क’ (Republic Media Network) से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। विश्वसनीय सूत्रों के हवाले से मिली खबर के अनुसार, नेटवर्क में चीफ स्ट्रैटेजी ऑफिसर (Chief Strategy Officer) के पद पर कार्यरत भास्कर दास ने यहां से इस्तीफा दे दिया है। भास्कर दास का अगला पड़ाव कहां होगा, फिलहाल इस बारे में पता नहीं चल पाया है।
बता दें कि दास ‘रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क’ से वर्ष 2019 से जुड़े हुए थे। उन्होंने यहां पर बतौर ग्रुप प्रेजिडेंट जॉइन किया था। सितंबर 2020 में उन्हें चीफ स्ट्रैटेजी ऑफिसर के पद पर प्रमोट किया गया था।
दास पूर्व में ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ (The Times of India) समूह में प्रेजिडेंट और ‘जी मीडिया नेटवर्क’ (Zee Media Network) में ग्रुप सीईओ के तौर पर अपनी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। इसके अलावा वह ‘दैनिक भास्कर’ (Dainik Bhaskar) ग्रुप में एग्जिक्यूटिव प्रेजिडेंट भी रह चुके हैं।
टैग्स अरनब गोस्वामी इस्तीफा रिपब्लिक टीवी भास्कर दास रिजाइन