होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / चीन को 'झटका' देने की मुहिम में अब भारत का यह न्यूज चैनल भी शामिल, लिया बड़ा फैसला
चीन को 'झटका' देने की मुहिम में अब भारत का यह न्यूज चैनल भी शामिल, लिया बड़ा फैसला
चीनी सामान के बहिष्कार करने वाली इस मुहिम से कई लोग अब जुड़ रहे हैं। इस कड़ी में अब एक न्यूज चैनल भी शामिल हो गया है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
भारत और चीन सीमा पर मई के महीने से जारी तनाव अब बढ़ गया है। सोमवार की रात को भारत और चीनी सैनिकों के बीच गलवान घाटी के पास हिंसक झड़प हुई, जिसमें भारत के कुल 20 जवान शहीद हो गए, जिसके बाद दोनों देशों के रिश्तों में एक बार फिर खटास आ गई है। दोनों देशों के बीच इस टकराव के बाद चीनी सामानों के बहिष्कार को लेकर कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) खुलकर सामने आया है। कैट ने चीनी सामान के बहिष्कार के लिए 'भारतीय सामान-हमारा अभिमान' कैंपेन की शुरुआत की है। चीनी सामान के बहिष्कार करने वाली इस मुहिम से कई लोग अब जुड़ रहे हैं। इस कड़ी में अब एक न्यूज चैनल भी शामिल हो गया है, जिसने चाइनीज कंपनियों के विज्ञापनों प्रसारित न करने का बड़ा फैसला लिया है। न्यूज चैनल है ‘भारत समाचार’।
रीजनल न्यूज चैनल ‘भारत समाचार’ के एडिटर-इन-चीफ ब्रजेश मिश्रा ने ट्विटर के जरिए इस बात की जानकारी दी है। ब्रजेश मिश्रा ने ट्वीट कर लिखा, 'भारत समाचार प्रबंधन ने यह निर्णय लिया है कि चैनल पर किसी भी चाइनीज कंपनी का विज्ञापन प्रसारित नहीं किया जाएगा। चैनल पर चल रहे समस्त चाइनीज कंपनी के विज्ञापनों को तत्काल प्रभाव से हटाने का निर्णय लिया गया है। सेल्स डिपार्टमेंट ने इस पर सहमति व्यक्त की है। भारतीय सेना जिंदाबाद।'
भारत समाचार प्रबंधन ने यह निर्णय लिया है कि "चैनल पर किसी भी चाइनीज कंपनी का विज्ञापन प्रसारित नहीं किया जाएगा। चैनल पर चल रहे समस्त चाइनीज कंपनी के विज्ञापनों को तत्काल प्रभाव से हटाने का निर्णय लिया गया है". सेल्स डिपार्टमेंट ने इस पर सहमति व्यक्त की है. भारतीय सेना जिंदाबाद।
— Brajesh Misra (@brajeshlive) June 17, 2020
टैग्स चीन भारत समाचार चाइनीज प्रॉडक्ट्स चीन-भारत