होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘भारत एक्सप्रेस’ ने वीरेश पांडे को किया नियुक्त, सौंपी यह जिम्मेदारी
‘भारत एक्सप्रेस’ ने वीरेश पांडे को किया नियुक्त, सौंपी यह जिम्मेदारी
‘भारत एक्सप्रेस’ के अनुसार, बिहार विधानसभा चुनावों से पहले अपनी संपादकीय ताकत को बढ़ाने के रणनीतिक कदम के तहत यहां दो प्रमुख नियुक्तियां की गई हैं। ..
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 7 months ago
देश के प्रमुख न्यूज नेटवर्क्स में शुमार ‘भारत एक्सप्रेस’ (Bharat Express) ने वीरेश पांडे को रोविंग एडिटर के रूप में नियुक्त किया है। अपनी इस भूमिका में वह आगामी बिहार चुनावों की व्यापक कवरेज करेंगे, जमीनी स्तर की अंतर्दृष्टि और विशेष फीचर स्टोरीज प्रस्तुत करेंगे, जो देश भर के दर्शकों से जुड़ेंगी। वीरेश पांडे को राजनीतिक रिपोर्टिंग और स्टोरीटैलिंग का अच्छा अनुभव है।
‘भारत एक्सप्रेस’ के अनुसार, बिहार विधानसभा चुनावों से पहले अपनी संपादकीय ताकत को बढ़ाने के रणनीतिक कदम के तहत यहां दो प्रमुख नियुक्तियां की गई हैं। इसके तहत वरिष्ठ पत्रकार मिहिर रंजन को चैनल में मैनेजिंग एडिटर के पद पर नियुक्त किया गया है।
यह भी पढ़ें: ‘भारत एक्सप्रेस’ की टीम में शामिल हुए मिहिर रंजन, मिला यह बड़ा पद
इन नियुक्तियों पर टिप्पणी करते हुए ‘भारत एक्सप्रेस’ के सीएमडी और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय का कहना है, ’जहां राधेश्याम राय भारत एक्सप्रेस के ग्रुप मैनेजिंग एडिटर के रूप में अपनी भूमिका में बने हुए हैं, वहीं हम मिहिर रंजन और वीरेश पांडे का हमारे संपादकीय नेतृत्व में स्वागत करते हुए बेहद उत्साहित हैं। उनकी पत्रकारिता की निष्ठा, अनुभव और कहानी कहने का जुनून हमारे न्यूज़रूम को सशक्त बनाने और प्रभावशाली पत्रकारिता प्रदान करने में महत्वपूर्ण होगा।’
टैग्स