होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / BCCL में अब इस पद पर अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे एन सुब्रमण्यम
BCCL में अब इस पद पर अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे एन सुब्रमण्यम
इस पद पर उनकी नियुक्ति एक जुलाई 2023 से प्रभावी होगी। इसके अलावा आवश्यक नियामक अनुमोदन प्राप्त करने के बाद वह ‘BCCL’ के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर की भूमिका भी निभाएंगे।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
‘बेनेट कोलमैन एंड कंपनी लिमिटेड’ (BCCL) ने एन सुब्रमण्यम (Executive Director & Group CFO, ENIL & Executive President, Corporate and M&A) को चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (न्यू मीडिया और इन्वेस्टमेंट्स) के पद पर नामित करने की घोषणा की है। उनकी यह नियुक्ति एक जुलाई 2023 से प्रभावी होगी। इसके अलावा आवश्यक नियामक अनुमोदन प्राप्त करने के बाद वह ‘BCCL’ के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर की भूमिका भी निभाएंगे।
इस बारे में कंपनी की ओर से एक इंटरनल मेल भी किया गया है। इस मेल में कंपनी का कहना है, ‘सुब्बू को मीडिया, फाइनेंसियल सर्विसेज और एफएमसीजी बिजनेस में काम करने का 33 साल से ज्यादा का अनुभव है। सुब्बू ने दिसंबर 2006 में टाइम्स समूह जॉइन किया था और विभिन्न कार्यों व बिजनेस में तमाम भूमिकाओं को सफलतापूर्वक संभाला है।
इनमें मिर्ची का प्योर-प्ले एफएम रेडियो कंपनी से कंटेंट, एफएम, लाइव एंटरटेनमेंट और डिजिटल कंपनी में रूपांतरण शामिल है। इसके अलावा टाइम्स ओओएच (OOH) का टर्नअराउंड, उत्थान और नेतृत्व, टाइम्स म्यूजिक के विकास पथ को तेज करना, समूह के शिक्षा कार्यक्षेत्रों को आकार देना और संयुक्त उद्यमों व साझेदारी का प्रबंधन करना आदि शामिल है।’
कंपनी की इस इंटरनल मेल में यह भी कहा गया है, ‘सुब्बू ने कॉर्पोरेट और M&A से संबंधित कार्यों के लिए सक्षम टीमों का भी निर्माण किया है। उन्हें व्यवसाय और डिजिटल परिदृश्य में रुझानों और अवसरों की गहरी समझ है और वे एक अमूल्य सीनियर एग्जिक्यूटिव हैं। वह ब्रॉडकास्टिंग, एजुकेशन और एंटरटेनमेंट बिजनेस में समूह की कंपनियों के बोर्ड में भी अपनी भूमिका निभाते हैं। समूह के स्ट्रैटेजिक विजन को सफलतापूर्वक लागू करने और इसकी भविष्य की सफलता सुनिश्चित करने के बाद हमें विश्वास है कि वह अपनी नई भूमिका में अपेक्षाओं पर खरा उतरना जारी रखेंगे।’
टैग्स बेनेट कोलमैन एंड कंपनी लिमिटेड बीसीसीएल चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर एन सुब्रमण्यम