होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / राहुल कुलकर्णी की गिरफ्तारी के विरोध में उतरा BEA, सुप्रिय प्रसाद ने उठाई ये मांग 

राहुल कुलकर्णी की गिरफ्तारी के विरोध में उतरा BEA, सुप्रिय प्रसाद ने उठाई ये मांग 

लॉकडाउन के बीच मुंबई के बांद्रा में इकट्ठा हुई भीड़ के मामले में गिरफ्तार किए गए एबीपी माझा के रिपोर्टर राहुल कुलकर्णी को गिरफ्तार किए जाने की ‘ब्रॉडकास्ट एडिटर्स एसोसिएशन’ ने निंदा की है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

देशव्यापी लॉकडाउन के बीच मुंबई के बांद्रा में इकट्ठा हुई भीड़ के मामले में गिरफ्तार किए गए एबीपी माझा के रिपोर्टर राहुल कुलकर्णी को गिरफ्तार किए जाने की ‘ब्रॉडकास्ट एडिटर्स एसोसिएशन’ (BEA) ने निंदा की है। हालांकि राहुल कुलकर्णी को फिलहाल मुंबई की एक अदालत ने जमानत दे दी है।

‘ब्रॉडकास्ट एडिटर्स एसोसिएशन’ के प्रेजिडेंट सुप्रिय प्रसाद की ओर से जारी एक लेटर में कहा गया है कि राहुल कुलकर्णी की गिरफ्तारी की निंदा की जाती है, क्योंकि यह कदम बोलने की आजादी (freedom of speech) के अधिकार का खुला उल्लंघन है और प्रेस की आजादी (freedom of press) पर हमला है। इसके साथ ही ‘ब्रॉडकास्ट एडिटर्स एसोसिएशन’ ने राहुल कुलकर्णी को तमाम आरोपों से मुक्त करने की मांग भी उठाई है। 

इस लेटर में कहा गया है, ‘इस वैश्विक संकट के दौरान पत्रकार काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। राहुल कुलकर्णी की गिरफ्तारी का कदम काफी निंदनीय और मीडिया को हतोत्साहित करने जैसा है, जो जागरूक करने के साथ ही इस महामारी से निपटने में सरकार द्वारा उठाए गए विभिन्न कदमों की जानकारी भी लोगों तक पहुंचा रहे हैं।’

‘ब्रॉडकास्ट एडिटर्स एसोसिएशन’ ने इस बात पर भी जोर दिया है कि कोविड-19 स्थिति से निपटने के दौरान देश भर के अधिकारियों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि मीडिया को स्वतंत्र रूप से और निडर होकर रिपोर्टिंग करने के अधिकार से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाए। संकट के इस दौर में जिस तरह डॉक्टर, पुलिस और पैरामेडिकल स्टाफ अग्रिम मोर्चे पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं, पत्रकार भी काफी दबाव के बीच अपनी ड्यूटी को अंजाम दे रहे हैं। यह राज्य की जिम्मेदारी है कि इस मुश्किल समय के दौरान पत्रकारों को एक बेहतर माहौल मुहैया कराए, ताकि वे निर्भीक होकर निष्पक्षता से अपनी रिपोर्टिंग कर सकें।


टैग्स सुप्रिय प्रसाद ब्रॉडकास्ट एडिटर्स एसोसिएशन राहुल कुलकर्णी
सम्बंधित खबरें

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

1 hour ago

आज रात India Today पर ब्राजील के राष्ट्रपति लूला का इंटरव्यू, ग्लोबल राजनीति पर रखेंगे बात

देश के प्रमुख न्यूज चैनल India Today पर आज रात ब्राजील के राष्ट्रपति Luiz Inácio Lula da Silva का एक खास और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू प्रसारित किया जाएगा।

1 hour ago

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

1 day ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

1 day ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

1 day ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

1 hour ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

10 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

6 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

11 hours ago