होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / Bennett Coleman & Co. Ltd. में सुयश एल बने AVP व ब्रैंडेड कंटेंट के हेड
Bennett Coleman & Co. Ltd. में सुयश एल बने AVP व ब्रैंडेड कंटेंट के हेड
Bennett Coleman & Co. Ltd. (The Times of India) ने सुयश एल को एसोसिएट वाइस प्रेजिडेंट और ब्रैंडेड कंटेंट का हेड नियुक्त किया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 8 months ago
Bennett Coleman & Co. Ltd. (The Times of India) ने सुयश एल को एसोसिएट वाइस प्रेजिडेंट और ब्रैंडेड कंटेंट का हेड नियुक्त किया है। यह नियुक्ति मीडिया इंडस्ट्री में उनके एक दशक से अधिक अनुभव और कंटेंट मार्केटिंग में गहरी विशेषज्ञता को देखते हुए की गई है।
सुयश इससे पहले करीब आठ वर्षों तक जागरण न्यू मीडिया से जुड़े रहे, जहां उन्होंने हाल ही में वाइस प्रेजिडेंट की भूमिका निभाई। जागरण में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने डिजिटल ब्रैंडेड कंटेंट के क्षेत्र में कई सफल कैपेंस का नेतृत्व किया और कंपनी की कंटेंट रणनीति को मजबूत आधार दिया।
जागरण से पहले सुयश Network18 में भी प्रमुख भूमिका में थे, जहां उन्होंने सीनियर प्रोडक्ट मार्केटिंग मैनेजर और ब्रैंडेड कंटेंट के हेड के तौर पर कार्य किया। यहां उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ब्रैंड साझेदारियों और कंटेंट के प्रभावशाली मॉडल तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
दिलचस्प बात यह है कि यह उनका BCCL के साथ दूसरा कार्यकाल है। वर्ष 2012 से 2014 के बीच वे इंटीग्रेटेड ब्रैंड कम्युनिकेशन एंड एक्सपीरियंसेज के असिस्टेंट मैनेजर की भूमिका में कंपनी से जुड़े थे। अब एक वरिष्ठ नेतृत्वकर्ता के तौर पर उनकी वापसी ब्रैंडेड कंटेंट के विस्तार की दिशा में BCCL की नई रणनीतिक सोच को दर्शाती है।
सुयश एल की यह नियुक्ति ऐसे समय पर हुई है जब कंटेंट मार्केटिंग और ब्रैंड स्टोरीटेलिंग मीडिया उद्योग में तेजी से विकसित हो रहे क्षेत्र बन गए हैं, और Bennett Coleman & Co. Ltd. इन बदलावों में अग्रणी भूमिका निभाना चाहता है।
टैग्स