होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / BBC के कार्यालयों पर जांच के लिए पहुंची आयकर विभाग की टीम
BBC के कार्यालयों पर जांच के लिए पहुंची आयकर विभाग की टीम
आयकर विभाग की तरफ से हुई इस कार्रवाई को लेकर विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस और टीएमसी के सदस्यों ने इस कार्रवाई की निंदा करते हुए इसे राजनीति से प्रेरित बताया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
‘ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन’ (BBC) पर अनियमितताओं का आरोप लगा है। जांच के लिए आयकर विभाग की टीमों ने मंगलवार को ‘बीबीसी’ के दिल्ली और मुंबई स्थित कार्यालयों पर सर्च अभियान चलाया।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी और उसकी भारतीय शाखा के व्यावसायिक संचालन से संबंधित दस्तावेजों की बरामदगी के लिए यह सर्च अभियान चलाया गया।
रिपोर्ट्स के अनुसार, इस दौरान बीबीसी कार्यालय के सभी एंप्लॉयीज के फोन और लैपटॉप जब्त कर लिए गए। उन्हें सर्वे के दौरान किसी से भी बात करने पर रोक लगा दी गई है। इस सर्वे के बारे में अभी कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
वहीं, आयकर विभाग की तरफ से हुई इस कार्रवाई को लेकर विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस और टीएमसी के सदस्यों ने इस कार्रवाई की निंदा करते हुए इसे राजनीति से प्रेरित बताया है।
टैग्स बीबीसी आयकर विभाग टैक्स चोरी कर की चोरी इनकम टैक्स डिपार्टमेंट