होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / BBC न्यूज के लिए कैसा रहा ये साल, जानें यहां
BBC न्यूज के लिए कैसा रहा ये साल, जानें यहां
ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (BBC) ने हाल ही में अपनी वार्षिक रिपोर्ट जारी की है
पंकज शर्मा 6 years ago
‘ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन’ (BBC) ने हाल ही में अपनी वार्षिक रिपोर्ट जारी की है। इसके अनुसार, बीबीसी की कॉमर्शियल और इंटरनेशनल न्यूज कंपनी ‘बीबीसी ग्लोबल न्यूज’ (BBC Global News) का प्रदर्शन काफी शानदार रहा है। प्रॉफिट और पहुंच के मामले में यह इसके लिए अब तक का सबसे बेहतर साल रहा है। बता दें कि बीबीसी की यह सहायक कंपनी ‘बीबीसी वर्ल्ड न्यूज’ (BBC World News) के नाम से 24 घंटे के अंग्रेजी न्यूज चैनल का संचालन करती है। इसके साथ ही डिजिटल में भी इसने बीबीसी डॉट कॉम (bbc.com) के नाम से अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज करा रखी है।
कंपनी की ओर से पेश की गई रिपोर्ट में ‘EBITDA’ (Earnings before interest, tax, depreciation and amortization) प्रॉफिट आठ मिलियन पाउंड दिखाया गया है। कंपनी के अंग्रेजी न्यूज चैनल BBC World News की बात करें तो गलोबल लेवल पर इसकी मौजूदगी में दो प्रतिशत की वृद्धि देखने को मिली। पिछले साल जहां 458 मिलियन घरों में इसकी पहुंच थी, वह अब बढ़कर 465 मिलियन घरों तक हो गई है। इसके अलावा इस साल BBC.com की पहुंच में भी काफी इजाफा हुआ है और वर्ष 2017/18 में जहां इसके मंथली ब्राउसर्स 88 मिलियन थे, उनमें साल भर में छह प्रतिशत वृद्धि के साथ यह संख्या 93.5 मिलियन हो गई है।
इस बारे में बीबीसी ग्लोबल न्यूज के सीईओ जिम एगान (Jim Egan) का कहना है,’ इससे पता चलता है कि कंपनी के प्रति दर्शकों के साथ ही क्लाइंट का भरोसा पहले से कहीं अधिक बढ़ा है। आज के दौर में, जहां पर न्यूज प्रोवाइडर्स दर्शकों और एडवर्टाइजर्स की संख्या बढ़ाने के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा में हैं, वहां यह आंकड़े साबित करते हैं कि इस कंपनी में पत्रकारिता के उच्च स्तर के मापदंडों का पालन किया जाता है। आजकल जब अधिकांश न्यूज प्रोवाइडर्स एजेंडा आधारित पत्रकारिता कर रहे हैं अथवा कम संख्या में मुद्दों पर अपना फोकस कर रहे हैं, कंपनी ग्लोबल परिप्रेक्ष्य और ज्यादा संतुलित रिपोर्टिंग पर ध्यान देती है, जिससे इसकी ओर आकर्षित होने वालों की संख्या में और इजाफा हो रहा है।‘
बता दें बीबीसी ग्लोबल न्यूज ने अपने प्लेटफॉर्म पर एक वीकली शो ‘Cut Through The Noise’ के लिए फेसबुक के साथ एक नया करार किया था। इसके साथ ही कंपनी ने Yahoo! Japan पर नई लाइव न्यूज स्ट्रीमिंग सर्विस भी शुरू की थी। वर्ष 2018/19 के दौरान बीबीसी न्यूज यूट्यूब चैनल की ग्रोथ में भी काफी ज्यादा बढ़ोतरी हुई और यह चार मिलियन सबस्क्राइबर्स का आंकड़ा पार कर गई। इसके साथ ही वर्ष 2013 में लॉन्चिंग के बाद से इसके एक बिलियन लाइफटाइम विडियो व्यूज हो चुके हैं।
पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए बीबीसी ग्लोबल न्यूज को वर्ष 2018/19 के दौरान कई अवॉर्ड्स भी मिले, जिनमें ‘Peabody Award’, ‘Gracie award’ और ‘David Bloom award’ भी शामिल हैं। ऑनलाइन की बात करें तो BBC Travel को Lowell Thomas award दिया गया। यह अवॉर्ड इसे बेस्ट ट्रैवल जर्नलिज्म वेबसाइट के लिए दिया गया। बेस्ट राइटिंग (एडिटोरियल) के लिए BBC Future ने इस साल Webby अवॉर्ड जीता था। इसके अलावा BBC Culture को silver Telly Award दिया जा चुका है। गौरतलब है कि बीबीसी वर्ल्ड न्यूज दुनियाभर में 200 से ज्यादा देशों में उपलब्ध है।
आप अपनी राय, सुझाव और खबरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। (हमें फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन और यूट्यूब पर फॉलो करें)
टैग्स बीबीसी बीबीसी वर्ल्ड न्यूज बीबीसी ग्लोबल न्यूज जिम एगान Jim Egan