होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / भारतीय मार्केट में पैठ बढ़ाने का BBC ने बनाया ये 'मेगा प्लान'
भारतीय मार्केट में पैठ बढ़ाने का BBC ने बनाया ये 'मेगा प्लान'
दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में बताई रूपरेखा, अगला आयोजन मुंबई में किया जाएगा
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
‘बीबीसी ग्लोबल न्यूज’ (BBC Global News) अगले साल ‘बीबीसी डॉट कॉम’ (BBC.com) पर दो नए प्रीमियम कलेक्शंस लॉन्च करने जा रही है। ‘बीबीसी ग्लोबल न्यूज’ की ओर से दिल्ली में मंगलवार को पहली बार ‘Upfront’ इवेंट आयोजित किया गया, वहीं मुंबई इवेंट गुरुवार को किया जाएगा। बता दें कि ‘बीबीसी वर्ल्ड न्यूज’ (BBC World News) और ‘बीबीसी डॉट कॉम’ का स्वामित्व ‘बीबीसी ग्लोबल न्यूज’ के पास है और यही इनका संचालन करती है।
इस इवेंट की थीम ‘The Power of an Authentic Voice’ रखी गई और इसका उद्देश्य भारतीय मीडिया और एडवर्टाइजिंग इंडस्ट्रीज को एक मंच पर लाना है। इसमें ‘बीबीसी ग्लोबल न्यूज’ की ओर से अपने आगामी कंटेंट के साथ ही पार्टनरशिप और आगामी योजनाओं के बारे में चर्चा की जा रही है।
‘बीबीसी ग्लोबल न्यूज’ द्वारा जिन दो नए प्रीमियम कलेक्शंस की लॉन्चिंग की बात हो रही है, उनके नाम ‘बीबीसी फ्यूचर यू’ (BBC Future You) और ‘बीबीसी फ्यूचर प्लैनेट’ (BBC Future Planet) हैं। ‘बीबीसी फ्यूचर यू’ जहां लोगों के स्वास्थ्य (wellness) पर केंद्रित होगी, वहीं ‘बीबीसी फ्यूचर प्लैनेट’ में स्थायित्व (sustainability) पर फोकस किया जाएगा। दोनों का उद्देश्य अपने ऑडियंस तक ब्रैंड्स की पहुंच को सुगम बनाना है।
‘Upfronts’ के द्वारा कार्यक्रम में मौजूद लोगों को ‘Audio: Activated’ - BBC Global News’ के बारे में जानने-समझने का मौका मिला। यह एक नई रिसर्च है कि लोग किस तरह से ब्रैंडेंड ‘पोडकास्ट’ (ऑन डिमांड टॉक रेडियो) से जुडते हैं और भारतीय मार्केट में यह कैसे लागू होती है। इस रिसर्च से पता चला है कि ब्रैंडेड पोडकास्ट विज्ञापन का एक प्रभावी माध्यम है।
इस पहल के तहत ‘बीबीसी वर्ल्ड न्यूज’ और ‘बीबीसी डॉट कॉम’ के आगामी कंटेंट पर भी प्रकाश डाला जाएगा। इसमें अभिनेता शाहरुख खान के साथ टॉकिंग मूवी ‘बॉलिवुड स्पेशल’ से लेकर ‘इंडियन स्पोर्ट्स वुमैन ऑफ द ईयर’ के साथ ही तीन पार्ट्स में भारतीय संगीत के सांस्कृतिक इतिहास से जुड़ी श्रंखला भी शामिल होगी।
इस बारे में ‘बीबीसी ग्लोबल न्यूज’ के सेल्स डायरेक्टर (दक्षिण एशिया) विशाल भटनागर का कहना है, ‘इन पहल के साथ बीबीसी का नाम जुड़ा हुआ है, जो दुनियाभर का जाना-माना नाम है, ऐसे में आप प्रामाणिक आवाज के मामले में इन पर भरोसा कर सकते हैं। ऑडियो के क्षेत्र में हम करीब सौ सालों से सबसे आगे हैं और ये प्रोजेक्ट भारत के प्रति हमारी लगातार प्रतिबद्धता के साथ ही ऑडियंस और बिजनेस पार्टनर्स के मामले में दुनिया का सर्वश्रेष्ठ न्यूज संस्थान बनने की हमारी महत्वाकांक्षा को दर्शाते हैं।
टैग्स बीबीसी ग्लोबल न्यूज विशाल भटनागर अपफ्रंट बीबीसी फ्यूचर यू बीबीसी फ्यूचर प्लैनेट