होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / बालाजी टेलीफिल्म्स का ESOP ऐलान, 17.50 लाख शेयर एम्प्लॉयीज के नाम
बालाजी टेलीफिल्म्स का ESOP ऐलान, 17.50 लाख शेयर एम्प्लॉयीज के नाम
बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP यानी Employee Stock Ownership Plan के तहत नए शेयर जारी किए हैं।
Vikas Saxena 1 month ago
बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP यानी Employee Stock Ownership Plan के तहत नए शेयर जारी किए हैं।
कंपनी के नॉमिनेशन और रिम्यूनरेशन कमेटी ने 19 जनवरी 2026 को एक प्रस्ताव पास कर योग्य एम्प्लॉयीज को कुल 17 लाख 50 हजार इक्विटी शेयर देने को मंजूरी दी। ये शेयर बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड ESOP स्कीम 2023 के तहत दिए गए हैं। सभी शेयर 2 रुपये फेस वैल्यू के हैं और पूरी तरह चुकता हैं।
इन नए शेयरों के जारी होने के बाद कंपनी की चुकता शेयर पूंजी बढ़ गई है। पहले कंपनी की इक्विटी शेयर पूंजी 23 करोड़ 99 लाख 69 हजार 688 रुपये थी जिसमें 11 करोड़ 99 लाख 84 हजार 844 शेयर शामिल थे। अब यह बढ़कर 24 करोड़ 34 लाख 69 हजार 688 रुपये हो गई है और कुल शेयरों की संख्या 12 करोड़ 17 लाख 34 हजार 844 हो गई है।
कंपनी ने बताया कि ये शेयर ESOP के इस्तेमाल के बाद जारी किए गए हैं। इनमें से 7 लाख 50 हजार शेयर 9 नवंबर 2023 को दिए गए स्टॉक ऑप्शन के तहत 55.28 रुपये प्रति शेयर के एक्सरसाइज प्राइस पर जारी हुए हैं। वहीं 10 लाख शेयर 14 नवंबर 2024 को दिए गए स्टॉक ऑप्शन के तहत 43.79 रुपये प्रति शेयर के एक्सरसाइज प्राइस पर जारी किए गए हैं।
इन सभी नए शेयरों का ISIN नंबर INE794B01026 है। ये शेयर मौजूदा इक्विटी शेयरों के बराबर होंगे और उन पर डिविडेंड समेत सभी अधिकार समान रूप से लागू होंगे। इन शेयरों पर किसी तरह का लॉक-इन नहीं है।
टैग्स