होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ABP नेटवर्क के अविनाश पांडेय 'एब्बी वन शो अवॉर्ड्स की ब्रॉडकास्टर जूरी की करेंगे अध्यक्षता

ABP नेटवर्क के अविनाश पांडेय 'एब्बी वन शो अवॉर्ड्स की ब्रॉडकास्टर जूरी की करेंगे अध्यक्षता

एबीपी नेटवर्क (ABP नेटवर्क) के सीईओ अविनाश पांडेय 'एब्बी वन शो अवॉर्ड्स 2023' (Abby One Show Awards 2023) में ब्रॉडकास्टर जूरी की अध्यक्षता करेंगे

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

एबीपी नेटवर्क (ABP नेटवर्क) के सीईओ अविनाश पांडेय 'एब्बी वन शो अवॉर्ड्स 2023' (Abby One Show Awards 2023) की ब्रॉडकास्टर जूरी की अध्यक्षता करेंगे।

एबीपी नेटवर्क 6 न्यूज चैनल, 10 डिजिटल चैनल और एक सफल फिल्म प्रॉड्क्शन कंपनी एबीपी स्टूडियो (ABP Studios) का संचालन करता है।

अविनाश न्यूज ब्रॉडकास्टर्स एंड डिजिटल एसोसिएशन (NBDA) और इंटरनेशनल ऐडवर्टाइजिंग एसोसिएशन (IAA) के इंडिया चैप्टर के प्रेजिडेंट हैं। वह डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (डीएनपीए) के डायरेक्टर और इंडियन ब्रॉडकास्टिंग फाउंडेशन (IBF) के पूर्व डायरेक्टर भी हैं।

2005 से विभिन्न भूमिकाओं में काम करते हुए अविनाश पांडेय ने जनवरी 2019 में एबीपी नेटवर्क के सीईओ का पद संभाला था। अविनाश पांडे के पास मीडिया में काम करने का 26 वर्षों से ज्यादा का शानदार अनुभव है। वह इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप और टीवी टुडे ग्रुप के साथ भी काम कर चुके हैं। 

हार्वर्ड बिजनेस स्कूल के छात्र रह चुके अविनाश पांडेय दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में स्नातक और आधुनिक भारतीय इतिहास में स्नातकोत्तर हैं।

अविनाश को 2019 और 2022 में दो बार 'बेस्ट सीईओ ऑफ द ईयर' अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है। इसके अतिरिक्त उन्हें इंटरनेशनल ऐडवरटाइजिंग एसोसिएशन (IAA) के इंडियन चैप्टर द्वारा मीडिया पर्सन ऑफ द ईयर सहित कई अन्य पुरस्कार भी मिले हैं।

'एब्बी वन शो अवॉर्ड्स 2023' के कार्यक्रम का आयोजन 24, 25 और 26 मई को गोवाफेस्ट 2023 के दौरान आयोजित किए जाएगा।


टैग्स अविनाश पांडे एबीपी नेटवर्क एब्बी वन शो अवॉर्ड्स 2023
सम्बंधित खबरें

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

12 hours ago

शेयरधारकों की मंजूरी के साथ 'ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट' ने बढ़ाया ऑथराइज्ड कैपिटल

फिल्म प्रोडक्शन और कंटेंट बनाने वाली कंपनी ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट लिमिटेड (पूर्व नाम इंद्रा इंडस्ट्री लिमिटेड) ने अपनी अधिकृत शेयर पूंजी बढ़ाने का फैसला किया है।

12 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

1 day ago

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

1 day ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

3 days ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

12 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

12 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

12 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

13 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

1 day ago