होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / सफलता और समर्पण को बखूबी बयां करता है ‘नेटवर्क18’ में अविनाश कौल का दस साल का सफर
सफलता और समर्पण को बखूबी बयां करता है ‘नेटवर्क18’ में अविनाश कौल का दस साल का सफर
‘नेटवर्क18’ (Network18) से पहले अविनाश कौल ‘टाइम्स टेलीविजन नेटवर्क’ (Times Television Network) में चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
‘नेटवर्क18’ (Network18) में चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (ब्रॉडकास्ट) और ‘A+E Networks I TV18’ के मैनेजिंग डायरेक्टर अविनाश कौल ने ‘नेटवर्क18 मीडिया एंड इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड’ (Network18 Media & Investments Limited) में एक दशक का सफर पूरा कर लिया है।
इस नेटवर्क के साथ उनका एक दशक का यह सफर सफलता और समर्पण की कहानी को बखूबी बयां करता है। अविनाश कौल को इंडस्ट्री में काम करने का 25 साल से ज्यादा का अनुभव है और पिछले 13 वर्षों से वह लीडरशिप भूमिकाएं निभा रहे हैं।
वर्तमान में वह देश के बड़े न्यूज नेटवर्क्स में शुमार ‘नेटवर्क18’ का नेतृत्व कर रहे हैं। यहां वह 18 भाषाओं में 21 न्यूज चैनल्स पर नजर रखते हैं, जिनमें ‘सीएनएन न्यूज18’ (CNN News18), ‘सीएनबीसी टीवी18’ (CNBC TV18), ‘न्यूज18 इंडिया’ (News18 India), ‘हिस्ट्री TV18’ (History TV18) और ‘फोर्ब्स इंडिया’ (Forbes India) जैसे जाने-माने ब्रैंड्स शामिल हैं।
अपने करियर के दौरान अविनाश कौल ने जनरल न्यूज, बिजनेस न्यूज, जनरल एंटरटेनमेंट, किड्स प्रोग्रामिंग, रीजनल एंटरटेनमेंट और अंग्रेजी व हिंदी फिल्मों जैसे तमाम कंटेंट जॉनर (genres) का प्रबंधन करते हुए टेलीविजन और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर अपनी विशेषज्ञता का परिचय दिया है।
‘नेटवर्क18’ से पहले अविनाश कौल ‘टाइम्स टेलीविजन नेटवर्क’ (Times Television Network) में चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं, जहां उन्होंने ‘टाइम्स नाउ’ (Times Now), ‘ईटी नाउ’ (ET Now) और ‘जूम’ (ZOOM) जैसे प्रमुख चैनल्स का प्रबंधन किया।
वह ‘टाइम्स टेलिविजन नेटवर्क’ के अलावा ‘सहारा वन’ में बतौर सीईओ काम कर चुके हैं। उन्होंने सात साल तक ‘एनडीटीवी मीडिया’ में बतौर एग्जिक्यूटिव वाइस प्रेजिडेंट के रूप में भी काम किया है। ‘एनडीटीवी’ से पहले कौल ‘डिस्कवरी कम्युनिकेशनंस’ और ‘स्टार इंडिया’ के साथ भी काम कर चुके हैं। कौल ने अपना करियर ‘माइंडशेयर’ के साथ बतौर मीडिया प्लानर शुरू किया था।
नेटवर्क18 में अपने दस साल का सफर पूरा होने के बारे में अविनाश कौल ने लिंक्डइन पर एक पोस्ट भी शेयर की है। अपनी इस पोस्ट में अविनाश कौल ने लिखा है, ‘ठीक 10 साल पहले मैं नेटवर्क18 मीडिया एंड इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड में शामिल हुआ था। हम तब से एक लंबा सफर तय कर चुके हैं। इस यात्रा में अभी कई मील का सफर तय करना है। नेटवर्क18 के मेरे सभी साथी सहयोगियों, विशेषकर लीडरशिप टीम का उनकी सूझबूझ और मार्गदर्शन के लिए आभारी हूं।’
टैग्स न्यूज चैनल्स नेटवर्क18 अविनाश कौल