होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘Star Plus’ से जुड़े अविजित धर, मिली यह अहम जिम्मेदारी
‘Star Plus’ से जुड़े अविजित धर, मिली यह अहम जिम्मेदारी
धर ने कलर्स के साथ अप्रैल 2024 में अपनी पारी शुरू की थी। उससे पहले, वह मिर्ची में वाइस प्रेजिडेंट और बिजनेस डायरेक्टर के पद पर अपनी भूमिका निभा रहे थे।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 9 months ago
अविजित धर को ‘स्टार प्लस’ (Star Plus) का वाइस प्रेजिडेंट (मार्केटिंग) नियुक्त किया गया है। इस खबर की घोषणा धर ने अपने लिंक्डइन प्रोफाइल पर खुद शेयर की है।
इससे पहले, धर कलर्स बांग्ला क्लस्टर में मार्केटिंग और कंटेंट स्ट्रैटेजी हेड के रूप में कार्यरत थे।
धर ने कलर्स के साथ अप्रैल 2024 में अपनी पारी शुरू की थी। उससे पहले, वह मिर्ची में वाइस प्रेजिडेंट और बिजनेस डायरेक्टर के पद पर थे।
पूर्व में धर Manyavar/Mohey के लिए मार्केटिंग हेड के रूप में अपनी जिम्मेदार निभा चुके हैं। इसके अलावा, उन्होंने ‘सेंचुरीप्लाई’ के साथ भी काम किया है।
टैग्स