होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / टीवी चैनल के पत्रकार पर बदमाशों का हमला, किया ये हाल
टीवी चैनल के पत्रकार पर बदमाशों का हमला, किया ये हाल
वारदात के दौरान खाना खाकर घर के बाहर टहल रहा था पत्रकार, गंभीर हालत में अस्पताल में कराया गया भर्ती
पंकज शर्मा 6 years ago
पत्रकारों पर हमले की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। आए दिन पत्रकारों को बदमाश अपना निशाना बना रहे हैं। तकरीबन रोजाना देश के किसी न किसी हिस्से से इस तरह की खबरें पढ़ने को मिल जाती हैं। इसी कड़ी में अब एक मामला और जुड़ गया है, जब बदमाशों ने हरियाणा के फरीदाबाद स्थित बल्लभगढ़ में एक पत्रकार पर जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर हालत में पत्रकार को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया जाता है कि न्यूज वन इंडिया चैनल के पत्रकार हरेंद्र स्वामी गुरुवार की रात करीब दस बजे खाना खाकर टहल रहे थे। आरोप है कि बल्लभगढ़ के हरि विहार निवासी शराब व सट्टा माफिया राजेश यादव ने अपने आठ-दस साथियों के साथ मिलकर हरेंद्र पर हमला कर दिया। हमले के कारणों के बारे में फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है कि कुछ दिनों पूर्व हरियाणा के फरीदाबाद में ही कुछ बदमाशों ने ‘दैनिक जागरण’ के फोटो जर्नलिस्ट संजय शर्मा के बेटे विनय शर्मा की चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर हत्या कर दी थी।
टैग्स पत्रकार पर हमला हरेंद्र स्वामी न्यूज वन इंडिया