होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / सिर्फ इतनी सी बात पर धारदार हथियारों से कर दिया पत्रकार पर हमला
सिर्फ इतनी सी बात पर धारदार हथियारों से कर दिया पत्रकार पर हमला
हेलमेट पहनने के कारण किसी तरह बच सकी पत्रकार की जान
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
पत्रकारों को अपना काम करने के दौरान तमाम चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। ओडिशा के बालासोर जिले से ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां पर रेत खनन माफियाओं ने बुधवार की रात प्रमुख अखबार ‘द समाज’ (The Samaj) के रिपोर्टर प्रताप पात्रा पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में प्रताप पात्रा को गंभीर चोट आई हैं। स्थानीय लोगों द्वारा पहले इलाज के लिए उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया, लेकिन गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
बताया जाता है कि प्रताप पात्रा पर हमला उस समय हुआ, जब वे ऑफिस से घर लौट रहे थे। पुलिस के अनुसार, प्रताप पात्रा की जान इसलिए बच सकी, क्योंकि उन्होंने हेलमेट पहना हुआ था। बाइक सवार हमलावर हमले के बाद प्रताप पात्रा का मोबाइल फोन और चेन झपटकर फरार हो गए।
पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। हालांकि, अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं हुई है। पूछताछ के दौरान पात्रा ने पुलिस को बताया कि उन्होंने कुछ दिनों पहले रेत खनन माफिया पर एक स्टोरी की थी, जिससे कुछ लोग नाराज हो गए थे। पात्रा को कुछ दिनों से धमकियां भी मिल रही थीं। पात्रा ने पुलिस को हमलावरों के नामों की एक लिस्ट भी सौंपी है।
आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कीजिए
टैग्स पत्रकार पर हमला रेत खनन माफिया प्रताप पात्रा बालासोर पत्रकार