होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / कोरोना से रेडियो FM रेडियो इंडस्ट्री पर पड़ी दोहरी मार, बेलआउट पैकज की मांग

कोरोना से रेडियो FM रेडियो इंडस्ट्री पर पड़ी दोहरी मार, बेलआउट पैकज की मांग

एफएम रेडियो लोगों की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। पर पहले से ही आर्थिक संकट से जूझ रहे निजी एफएम रेडियो पर कोरोना वायरस का दोहरा असर पड़ा है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

एफएम रेडियो लोगों की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। पर पहले से ही आर्थिक संकट से जूझ रहे निजी एफएम रेडियो पर कोरोना वायरस का दोहरा असर पड़ा है। लिहाजा इस सेक्टर पर गहराते आर्थिक संकट को देखते हुए केंद्र सरकार से तत्काल मदद करने की अपील की गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एफएम रेडियो ऑपरेटर्स के संगठन एसोसिएशन ऑफ रेडियो ऑपरेशंस फॉर इंडिया (एआरओआइ) ने बीते शनिवार को केंद्रीय सूचना-प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर पत्र लिखकर एफएम रेडियो क्षेत्र की बढ़ती चुनौतियों से अवगत कराया है। साथ ही इस इंडस्ट्री को मौजूदा संकट से उबारने की गुहार लगाते हुए बेलआउट पैकेज की मांग की।

एआरओआइ की अध्यक्ष अनुराधा प्रसाद ने लिखे गए पत्र में कहा है एफएम रेडियो चैनलों ने देश के सामाजिक और आर्थिक क्षेत्र में बदलाव लाने में अपनी अहम भूमिका निभाई है। इस दौरान एफएम रेडियो ने हर मौके पर सरकार के साथ सक्रिय साझेदारी की भूमिका का निर्वाह किया है, फिर चाहे वह प्राकृतिक आपदा की स्थिति हो या अन्य किसी तरह का संकट, एफएम रेडियो ने अपनी जिम्मेदारी का गरिमापूर्ण निर्वहन किया है।

अनुराधा प्रसाद ने यह भी कहा कि इस सकारात्मक नजरिये की वजह से किसी रेडियो स्टेशन के किसी भी कंटेंट को लेकर कोई ऐतराज या शिकायत कभी नहीं मिली है। इतना ही नहीं, कई रेडियो स्टेशंस को तो सरकार की ओर से आपदाओं के दौरान उनकी सकारात्मक भूमिका के लिए सम्मानित भी किया जाता रहा है।

एफएम रेडियो की इस सकारात्मक भूमिका का उल्लेख करते हुए उन्होंने आगे कहा कि एफएम सेक्टर के लिए पिछला साल काफी संघर्षपूर्ण रहा है। इन दिनों रेडियो इंडस्ट्री विज्ञापन खर्च में आयी 20 प्रतिशत की अनुमानित गिरावट से जूझ रही है। दरअसल यह गिरावट सरकारी विज्ञापन में कटौती की वजह से हुई है और इसकी वजह से एफएम रेडियो सेक्टर का संकट बढ़ गया है। इसलिए रेडियो स्टेशनों की लाइसेंस फीस के साथ प्रसार भारती के एक साल के शुल्कों को माफ करने की अपील की है।

साथ ही एआरओआइ ने एफएम रेडियो स्टेशंस के लिए सरकारी विज्ञापनों को पहले की तरह बहाल करने की भी बात कही। इसके अतिरिक्त सूचना प्रसारण मंत्री से यह भी गुहार लगाई गई है कि डीएवीपी, एनएफडीसी और बीएसएनएल जैसे सरकारी कंपनियों के विज्ञापन बकाया का भुगतान कराया जाए।

एआरओआइ ने यह भी कहा कि सभी निजी रेडियो स्टेशंस मिलकर एक साथ आगे आए हैं और सरकार से रेडियो इंडस्ट्री के सुधार की दिशा में आवश्यक कदम उठाने की मांग की है। केंद्र सरकार से की गई इस अपील में कहा गया है कि वर्तमान आर्थिक हालातों को देखते हुए, जब कोरोना जैसी महामारी भी अपना प्रकोप दिखा रही है, सरकार को रेडियो की दशा सुधारने के लिए कुछ उपाय करने चाहिए।


टैग्स एफएम रेडियो कोरोना वायरस आर्थिक संकट निजी एफएम रेडियो
सम्बंधित खबरें

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

1 hour ago

शेयरधारकों की मंजूरी के साथ 'ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट' ने बढ़ाया ऑथराइज्ड कैपिटल

फिल्म प्रोडक्शन और कंटेंट बनाने वाली कंपनी ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट लिमिटेड (पूर्व नाम इंद्रा इंडस्ट्री लिमिटेड) ने अपनी अधिकृत शेयर पूंजी बढ़ाने का फैसला किया है।

1 hour ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

14 hours ago

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

1 day ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

3 days ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

43 minutes ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

1 hour ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

1 hour ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

1 hour ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

13 hours ago