होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / सहायक जिला सूचना अधिकारी ने संपादक के सामने रखी ये 'डिमांड'
सहायक जिला सूचना अधिकारी ने संपादक के सामने रखी ये 'डिमांड'
संपादक की शिकायत के बाद टीम ने जिलाधिकारी से अनुमति मिलने के बाद जाल बिछाकर दबोचा
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एंटी करप्शन ब्यूरो) की टीम ने पांच हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए सहायक जिला सूचना अधिकारी (ADIO) भूपेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया है। मामला उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले का है।
इस मामले में शिकायत मिलने के बाद भ्रष्टाचार निवारण संगठन की टीम के अधिकारियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी उमेश मिश्र को प्रकरण से अवगत कराया और कार्रवाई के लिए छापेमारी की अनुमति ली। इसके बाद टीम ने कलेक्ट्रेट स्थित जिला सूचना अधिकारी के कार्यालय में अपना जाल बिछा दिया और उन्हें पांच हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। भूपेंद्र सिंह के खिलाफ अमरोहा देहात कोतवाली में केस दर्ज किया गया है।
बताया जाता है कि बसावनगंज मोहल्ला निवासी आशेकीन कुरैशी एक पाक्षिक अखबार के संपादक हैं। आशेकीन ने अपने अखबार को नियमित किए जाने के संबंध में भूपेंद्र सिंह से संपर्क साधा था। भूपेंद्र ने इसके एवज में पांच हजार रुपए की डिमांड की थी। आशेकीन ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो में की, जिस पर टीम ने जाल बिछाकर भूपेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया।।
टैग्स रिश्वत भूपेद्र सिंह सहायक जिला सूचना अधिकारी