होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / घातक बीमारी को कवर कर रहे पत्रकारों का 50 लाख का होगा बीमा कवर

घातक बीमारी को कवर कर रहे पत्रकारों का 50 लाख का होगा बीमा कवर

देश भर में कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है। ऐसे में पत्रकार अपनी जान की बाजी लगाकर इस घातक बीमारी को दिन-रात कवर कर रहे हैं

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

देश भर में कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है। ऐसे में पत्रकार अपनी जान की बाजी लगाकर इस घातक बीमारी को दिन-रात कवर कर रहे हैं और लोगों तक इससे जुड़ी पल-पल की खबरें पहुंचा रहे हैं। ऐसे में इन फ्रंटलाइन पत्रकारों की हिम्मत और जज्बा देखकर  असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने इनकी सराहना की है। साथ ही यह घोषणा की है कि असम के पत्रकारों का सरकार 50 लाख रुपए का बीमा करवाएगी।

सोमवार को असम कैबिनेट की हुई बैठक के दौरान यह निर्णय लिया गया। सोनोवाल ने एक ट्वीट कर कहा, 'फ्रंटलाइन पत्रकारों ने सभी खतरे के खिलाफ जाकर कोरोना वायरस को बहादुरी से कवर किया। अपनी जान को दांव पर लगाकर, उन्होंने काम किया। वे हमारे असली नायक है। हमारी सरकार उनमें से प्रत्येक को 50 लाख रुपए का जीवन बीमा कवर देगी।'

सरकार के इस निर्णय का गुवाहाटी प्रेस क्लब सहित विभिन्न पत्रकार संगठनों ने स्वागत किया है। गुवाहाटी प्रेस क्लब के अध्यक्ष मनोज कुमार नाथ और महासचिव संजय राय ने मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा है कि सरकार का यह निर्णय सही समय पर आया है, जब पत्रकार स्वास्थ्य संबंधी खतरों के बीच घूम रहे हैं। उन्होंने कहा है कि गुवाहाटी प्रेस क्लब ने हाल ही में मुख्यमंत्री से पत्रकारों से स्वास्थ्य बीमा के लिए आग्रह किया था।

दूसरी तरफ जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ असम के अध्यक्ष धीरेन्द्र नाथ चक्रवर्ती और नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्‌स इंडिया के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भूपेन गोस्वामी ने पत्रकारों के लिए स्वास्थ्य बीमा की व्यवस्था करने के लिए मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा के प्रति आभार जताया है।


टैग्स कोरोना असम सर्बानंद सोनोवाल.पत्रकार बीमा कवर
सम्बंधित खबरें

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

17 hours ago

शेयरधारकों की मंजूरी के साथ 'ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट' ने बढ़ाया ऑथराइज्ड कैपिटल

फिल्म प्रोडक्शन और कंटेंट बनाने वाली कंपनी ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट लिमिटेड (पूर्व नाम इंद्रा इंडस्ट्री लिमिटेड) ने अपनी अधिकृत शेयर पूंजी बढ़ाने का फैसला किया है।

17 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

1 day ago

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

1 day ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

3 days ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

16 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

17 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

17 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

17 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

1 day ago