होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / मोदी कैबिनेट 3.0 में अश्विनी वैष्णव बने सूचना-प्रसारण मंत्री

मोदी कैबिनेट 3.0 में अश्विनी वैष्णव बने सूचना-प्रसारण मंत्री

मोदी कैबिनेट 3.0 में अश्विनी वैष्णव को सूचना-प्रसारण मंत्री बनाया गया है। पिछले कार्यकाल में हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर सूचना-प्रसारण मंत्री थे।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

मोदी कैबिनेट 3.0 में अश्विनी वैष्णव को सूचना-प्रसारण मंत्री बनाया गया है। पिछले कार्यकाल में हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर सूचना-प्रसारण मंत्री थे।

अश्विनी वैष्णव, पीएम मोदी के दूसरे कार्यकाल में रेल मंत्री रहने के साथ इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय भी संभाल चुके हैं। हालांकि वे ओडिशा से राज्यसभा सांसद हैं, लेकिन मूलरूप से वे राजस्थान के रहने वाले हैं।  

जैसा कि पहले भाजपा के अंदरूनी सूत्रों ने बताया था कि पार्टी गृह, विदेश, रक्षा और वित्त जैसे सबसे महत्वपूर्ण मंत्रालय को अपने पास रखना चाहेगी। इस बात को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं कि सूचना-प्रसारण (I&B) जैसे महत्वपूर्ण विभाग को कौन संभालेगा। पिछली सरकार में यह पद अनुराग ठाकुर के पास था, जो पहले बीसीसीआई के प्रमुख थे और उन्होंने युवा मामले एवं खेल विभाग भी संभाला था।

अश्विनी वैष्णव का जन्म पाली जिले में रानी के जीवनंद कलां गांव में हुआ था। बाद में उनका पूरा परिवार जोधपुर में जाकर बस गया था। जोधपुर के जयनारायण व्यास यूनिवर्सिटी से उन्होंने ग्रेजुएशन किया। बाद में आईआईटी कानपुर से एम.टेक करने के बाद सिविल सेवा की तैयारी में जुट गए थे।

अश्विनी वैष्णव वर्ष 1994 बैच के आईएएस अफसर रहे हैं। उन्हें ओडिशा कैडर अलॉट हुआ था। वे बालासोर और कटक जिले के कलेक्टर भी रहे हैं। वर्ष 2003 तक उन्होंने ओडिशा में कार्य किया। बाद में अटल बिहारी वाजपेयी के प्रधानमंत्री कार्यकाल के दौरान उन्हें पीएमओ में उपसचिव बनाया गया था। बाद में वे उनके निजी सचिव भी बन गए थे। वर्ष 2004 एनडीए केंद्र की सत्ता से बाहर हो गया था। इसके कुछ सालों बाद वर्ष 2010 में उन्होंने आईएएस की नौकरी से इस्तीफा दे दिया था। 

पूर्व आईएएस रहे अश्विनी वैष्णव का निर्वाचन क्षेत्र ओडिशा है। पेंसिल्वेनिया विश्वविद्यालय के व्हार्टन स्कूल के पूर्व छात्र भाजपा नेता पहली बार 2019 में ओडिशा से राज्यसभा के लिए चुने गए और नवीन पटनायक के नेतृत्व वाले बीजू जनता दल (बीजद) के सक्रिय समर्थन से इस साल फरवरी में संसद के उच्च सदन के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए। 


टैग्स अश्विनी वैष्णव मोदी कैबिनेट 3.0 सूचना एवं प्रसारण मंत्री
सम्बंधित खबरें

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

11 hours ago

शेयरधारकों की मंजूरी के साथ 'ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट' ने बढ़ाया ऑथराइज्ड कैपिटल

फिल्म प्रोडक्शन और कंटेंट बनाने वाली कंपनी ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट लिमिटेड (पूर्व नाम इंद्रा इंडस्ट्री लिमिटेड) ने अपनी अधिकृत शेयर पूंजी बढ़ाने का फैसला किया है।

11 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

1 day ago

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

1 day ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

3 days ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

10 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

11 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

11 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

11 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

23 hours ago