होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / मीडिया-एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिए मुख्यमंत्री ने दिया खास ऑफर

मीडिया-एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिए मुख्यमंत्री ने दिया खास ऑफर

अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ मुंबई आए थे अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने हाल ही में मुंबई में मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री (M&E industry) के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ खांडू की इस यात्रा का उद्देश्य मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को अरुणाचल प्रदेश में निवेश के लिए आकर्षित करना था। उनका कहना था कि विदेश में फिल्मों की शूटिंग में जितना खर्च होता है, उससे कम खर्च में अरुणाचल प्रदेश में शूंटिंग की जा सकती है और यहां की लोकेशंस भी विदेश की तुलना में किसी तरह कम नहीं हैं। इसके अलावा राज्य सरकार की ओर से इंडस्ट्री को टैक्स में विशेष छूट भी दी जाएगी।

अपने इस दौरे के बारे में खांडू का कहना था, ‘मुझे लगता है कि बहुत कम लोग पूर्वोत्तर के बारे में जानते हैं और दिल्ली-मुंबई जैसे बड़े शहरों में रहने वाले लोगों को लगता है कि पूर्वोत्तर एक अलग राज्य है, लेकिन ये सच्चाई नहीं है। पूर्वोत्तर की अपनी खूबियां हैं और यहां की अपनी उप-संस्कृति है, जो हमें बड़े शहरों में रहने वाले लोगों को दिखाने की जरूरत है।’

खांडू का कहना था कि बॉलिवुड फिल्म निर्माताओं को शूटिंग के लिए अरुणाचल प्रदेश में आने का न्योता देना उनकी इस यात्रा की प्राथमिकता में शामिल है, क्योंकि वहां पर एक से एक शानदार लोकेशंस हैं, जिनकी फिल्म निर्माताओं को तलाश रहती है। खांडू का यह भी कहना था, ‘समय के साथ देश के अन्य राज्यों से पूर्वोत्तर की कनेक्टिविट फिर चाहे वो रोड हो, एयर हो अथवा कम्युनिकेशन, में सुधार हुआ है और अब मैं इसका लाभ लेते हुए राज्य में निवेश को आकर्षित करना चाहता हूं। उदाहरण के लिए-यदि बॉलिवुड की बात करें तो यहां पर ऐसी-ऐसी लोकेशंस हैं तो किसी भी यूरोपीय देशों से किसी मायने में कम नहीं हैं। मैं चाहता हूं कि बॉलिवुड निर्माता हमारे यहां आकर अपनी फिल्मों की शूटिंग करें।’

खांडू का कहना था, ‘वर्ष 1997 में यहां पर ‘कोयला’ मूवी की शूटिंग हुई थी और दो साल पहले यहां ‘रंगून’ फिल्म की शूटिंग हुई थी। अब मैं बॉलिवुड और अरुणाचल के बीच इन संबंधों को और मजबूत करना चाहता हूं और इसके लिए तमाम कवायद करने को तैयार हूं।’

खांडू ने यह भी उम्मीद जताई कि वह प्राइवेट सेक्टर को अरुणाचल प्रदेश में निवेश करने के लिए तैयार कर लेंगे। राज्य में आर्थिक सुधारों को लेकर अपने विजन के बारे में खांडू का कहना था, ‘अरुणाचल प्रदेश में प्राकृतिक संसाधनों की भरमार है। हाइड्रो पॉवर के रूप में हमारे पास बहुत क्षमता है। हमारे यहां लगभग 25 लाख हेक्टेयर उपजाऊ जमीन है, जिसमें से हम सिर्फ 3-5 लाख हेक्टेयर जमीन का ही इस्तेमाल कर रहे हैं। इसलिए हमारे यहां कृषि आधारित इंड्स्ट्रीज के लिए बहुत ज्यादा संभावनाएं हैं।’

खांडू ने कहा, ‘मैंने इंडस्ट्रीज डिपार्टमेंट को ऐसी पॉलिसी बनाने को कहा है, जिससे राज्य में बिजनेस करना आसान हो और इसके लिए हम जल्द ही एक पॉलिसी जारी करेंगे। हम ज्यादा से ज्यादा इंडस्ट्रीज को प्रोत्साहित करना चाहते हैं कि वे अरुणाचल प्रदेश आएं और यहां निवेश करें। इसके लिए राज्य सरकार उन्हें तमाम तरह के अवसर मुहैया करवाएगी।’ इसके अलावा उनका यह भी कहना था कि राज्य की ओर से मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री (M&E industry) को टैक्स में विशेष छूट का लाभ भी दिया जाएगा।

आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कीजिए


टैग्स बॉलिवुड मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री अरुणाचल प्रदेश पेमा खांडू
सम्बंधित खबरें

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

19 hours ago

शेयरधारकों की मंजूरी के साथ 'ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट' ने बढ़ाया ऑथराइज्ड कैपिटल

फिल्म प्रोडक्शन और कंटेंट बनाने वाली कंपनी ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट लिमिटेड (पूर्व नाम इंद्रा इंडस्ट्री लिमिटेड) ने अपनी अधिकृत शेयर पूंजी बढ़ाने का फैसला किया है।

19 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

1 day ago

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

1 day ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

3 days ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

18 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

19 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

19 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

19 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

1 day ago