होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / Warner Bros. Discovery में अर्जुन नोहवार को मिली अब ये जिम्मेदारी

Warner Bros. Discovery में अर्जुन नोहवार को मिली अब ये जिम्मेदारी

नोहवार को दिसंबर 2021 में भारत में ‘एचबीओ मैक्स’ (HBO Max) का कंट्री जनरल मैनेजर नियुक्त किया गया था।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी ‘वार्नर ब्रॉस’ (Warner Bros. Discovery) ने अपनी इंडिया, साउथ ईस्ट एशिया और कोरिया (INSEAK) की लीडरशिप टीम में बदलाव किया है। इसके तहत अर्जुन नोहवार (Arjun Nohwar) जनरल मैनेजर (इंडिया) की जिम्मेदारी संभालेंगे।

नोहवर पूर्व में भारत में ‘एचबीओ मैक्स’ (HBO Max) की लॉन्चिंग की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। नोहवार को दिसंबर 2021 में भारत में ‘एचबीओ मैक्स’ (HBO Max) का कंट्री जनरल मैनेजर नियुक्त किया गया था। कंपनी के अनुसार, नोहवार का अनुभव इसे ऊंचाइयों के अगले चरण में ले जाने के लिए मददगार साबित होगा।

बता दें कि इस कंपनी को जॉइन करने से पहले नोहवाल ‘उबर’ (Uber) फॉर बिजनेस में डायरेक्टर और रीजनल जनरल मैनेजर (APAC) के पद पर अपनी भूमिका निभा रहे थे। उन्होंने मार्च 2016 में ‘उबर’ फॉर बिजनेस में बतौर सीनियर मैनेजर और जनरल मैनेजर (इंडिया साउथ एशिया) जॉइन किया था।

इसके बाद उन्हें सीनियर मैनेजर और रीजनल जनरल मैनेजर (APAC) के पद पर प्रमोट कर दिया गया था। नोहवार को ‘टिल्ट’ (Tilt), ‘टाटा संस‘ (Tata Sons) और ‘प्लानिंग कमीशन‘ (Planning Commission) जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम करने का 13 साल से ज्यादा का अनुभव है।


टैग्स उबर डिस्कवरी इंक मेघा टाटा क्लेमेंट श्वेबिग वार्नर ब्रॉस डिस्कवरी अर्जुन नोहवार
सम्बंधित खबरें

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

8 hours ago

शेयरधारकों की मंजूरी के साथ 'ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट' ने बढ़ाया ऑथराइज्ड कैपिटल

फिल्म प्रोडक्शन और कंटेंट बनाने वाली कंपनी ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट लिमिटेड (पूर्व नाम इंद्रा इंडस्ट्री लिमिटेड) ने अपनी अधिकृत शेयर पूंजी बढ़ाने का फैसला किया है।

9 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

21 hours ago

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

1 day ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

3 days ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

8 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

8 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

8 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

9 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

21 hours ago