होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / 'इंडिया न्यूज' में एंकर अपूर्वा श्रीवास्तव ने की वापसी
'इंडिया न्यूज' में एंकर अपूर्वा श्रीवास्तव ने की वापसी
'इंडिया डेली लाइव' में रिपोर्टर के पद से विदाई ले चुकीं अपूर्वा श्रीवास्तव ने एक बार फिर 'इंडिया न्यूज' वापसी की है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
'इंडिया डेली लाइव' में रिपोर्टर के पद से विदाई ले चुकीं अपूर्वा श्रीवास्तव ने एक बार फिर 'इंडिया न्यूज' वापसी की है। उन्हें यहां प्रड्यूसर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अतिरिक्त वह यहां एंकर की भूमिका में भी नजर आएंगी।
अपूर्वा ने अपने पत्रकारिता की शुरुआत 2019 में हैदराबाद के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल 'ईटीवी भारत' से की थी। यहां उनका कैंपस प्लेसमेंट हुआ था। 2022 में वह एंकर कम एसोसिएट प्रड्यूसर के तौर पर 'इंडिया न्यूज' के साथ जुड़ गईं। इसके बाद 2023 में लॉन्च हुए नए न्यूज चैनल 'इंडिया डेली' से बतौर रिपोर्टर अपने पत्रकारिता सफर को आगे बढ़ाया।
अपूर्वा मूल रूप से यूपी के बनारस की रहने वाली हैं और यहीं से उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी की। वह जर्नलिज्म व मॉस कम्युनिकेशन में ग्रेजुएट हैं।
टैग्स एंकर अपूर्वा श्रीवास्तव