होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘Zee Music Company’ में इस बड़े पद से अलग हुए अनुराग बेदी
‘Zee Music Company’ में इस बड़े पद से अलग हुए अनुराग बेदी
वह इस कंपनी के साथ करीब 17 साल से जुड़े हुए थे। बेदी ने वर्ष 2007 में ‘जी’ में बतौर डिप्टी वाइस प्रेजिडेंट (ऐड सेल्स) जॉइन किया था। उन्हें 2020 में चीफ बिजनेस ऑफिसर के पद पर नियुक्त किया गया था।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
‘जी म्यूजिक कंपनी’ (Zee Music Company) में चीफ बिजनेस ऑफिसर अनुराग बेदी ने एक बड़ा फैसला लेते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वह इस कंपनी के साथ करीब 17 साल से जुड़े हुए थे।
अनुराग बेदी ने वर्ष 2007 में ‘जी’ में बतौर डिप्टी वाइस प्रेजिडेंट (ऐड सेल्स) जॉइन किया था। उन्हें अक्टूबर 2020 में चीफ बिजनेस ऑफिसर के पद पर नियुक्त किया गया था।
यहां वह सात साल से ज्यादा समय तक सीनियर वाइस प्रेजिडेंट और बिजनेस हेड (Niche Channels) रहे।
यही नहीं, उन्होंने करीब छह साल तक ‘जी म्यूजिक कंपनी’ में एग्जिक्यूटिव वाइस प्रेजिडेंट और बिजनेस हेड की भूमिका निभाई। ‘जी’ में जॉइन करने से पहले वह ‘स्टार इंडिया’ (Star India) में अपनी भूमिका निभा रहे थे।
टैग्स इस्तीफा अनुराग बेदी चीफ बिजनेस ऑफिसर रिजाइन जी म्यूजिक कंपनी