होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / Disney Star के बाद अब एमेजॉन में इस बड़े पद से जुड़ीं अनुराधा अग्रवाल
Disney Star के बाद अब एमेजॉन में इस बड़े पद से जुड़ीं अनुराधा अग्रवाल
पूर्व में एचयूएल, मैरिको और मोंडलेज इंटरनेशनल समेत तमाम प्रतिष्ठानों में बड़ी भूमिका निभा चुकी हैं अनुराधा अग्रवाल
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
‘डिज्नी स्टार’ (Disney Star) की अनुराधा अग्रवाल के बारे में खबर है कि उन्होंने ‘एमेजॉन’ (Amazon) में बतौर डायरेक्टर (यूजर ग्रोथ) और चीफ मार्केटिंग ऑफिसर के तौर पर अपनी नई पारी शुरू की है। ‘डिज्नी स्टार’ इंडिया में इंग्लिश, इंफोटेनमेंट और किड्स चैनल्स की पूर्व क्लस्टर हेड अनुराधा अग्रवाल ने अपने लिंक्डइन प्रोफाइल में इस ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के साथ अपनी नई पारी के बारे में जानकारी दी है।
अनुराधा अग्रवाल के लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, उन्होंने दिसंबर 2020 में ‘डिज्नी स्टार’ छोड़ दिया था। इसके बाद वह मार्च 2022 तक D2C स्टार्टअप्स के साथ बतौर स्ट्रैटेजिक बिजनेस एडवाइजर (पार्टटाइम ) काम कर रही थीं इसके बाद उन्होंने अप्रैल 2022 में ‘एमेजॉन’ जॉइन कर लिया। पूर्व में अनुराधा अग्रवाल अगस्त 2015 से दिसंबर 2018 के बीच ‘मैरिको’ (Marico) में चीफ मार्केटिंग ऑफिसर रह चुकी हैं।
अग्रवाल ने अपने करियर की शुरुआत ‘हिंदुस्तान यूनिलीवर‘ (HUL) के साथ वर्ष 1997 में बतौर एरिया सेल्स मैनेजर की थी। इसके बाद उन्होंने वर्ष 2010 में सीनियर वाइस प्रेजिडेंट (Brand Communications, Insights और Online) के तौर पर ‘वोडाफोन‘ (Vodafone) जॉइन कर लिया। वर्ष 2014 में अनुराधा अग्रवाल ने ‘मोंडलेज इंटरनेशनल’ (Mondelez International) में मार्केटिंग डायरेक्टर (biscuits) एशिया पैसिफिक के तौर पर नई शुरुआत की थी।
टैग्स एचयूएल अप्वॉइंटमेंट एमेजॉन डिज्नी स्टार अनुराधा अग्रवाल नियुक्ति AMAZON एमेजॉन पे