होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / इस बड़े पद पर अब ‘सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स’ में अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे अनिर्बान बनर्जी
इस बड़े पद पर अब ‘सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स’ में अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे अनिर्बान बनर्जी
इससे पहले वह ‘डिज्नी स्टार’ में एसोसिएट डायरेक्टर (ब्रॉडकास्ट टेक्नोलॉजी) के पद पर अपनी भूमिका निभा रहे थे
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
‘सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स’ (Sony Pictures Networks) ने अनिर्बान बनर्जी को नियुक्त किया है। हमारी सहयोगी वेबसाइट ‘एक्सचेंज4मीडिया’ (exchange4media) से बातचीत में अनिर्बान बनर्जी ने बताया कि यहां वह बतौर सीनियर टेक्निकल लीड (VP)-डायरेक्टर इंजीनियरिंग के तौर पर अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे।
अपनी इस भूमिका में वह लाइव और रिकॉर्डेड प्रोग्रामिंग की लीडरशिप और प्रॉडक्शन सपोर्ट को सुनिश्चित करने के लिए जिम्मेदार होंगे। बता दें कि अनिर्बान बनर्जी इससे पहले ‘डिज्नी स्टार’ में एसोसिएट डायरेक्टर (ब्रॉडकास्ट टेक्नोलॉजी) के पद पर अपनी भूमिका निभा रहे थे
बनर्जी को मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में काम करने का दो दशक से ज्यादा का अनुभव है। इसमें वह करीब दस साल तक ‘डिज्नी स्टार’ में कार्यरत रहे हैं। ‘डिज्नी स्टार’ में वह स्टार स्पोर्ट्स फीड मैनेजमेंट सर्विसेज (FMS) की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
‘डिज्नी स्टार’ से पहले वह करीब आठ साल तक ‘नेटवर्क18’ (Network18) के साथ थे। वर्ष 2005 से 2010 तक वह ‘टीवी18’ में डीजीएम-इंजीनियरिंग ऑपरेशंस और करीब तीन साल असिस्टेंट वाइस प्रेजिडेंट-इंजीनियरिंग सर्विसेज के तौर पर कार्यरत थे। यही नहीं, पूर्व में वह ‘टीवी टुडे नेटवर्क’ (अब इंडिया टुडे नेटवर्क) के साथ भी काम कर चुके हैं।
टैग्स सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स एसपीएन डिज्नी स्टार अनिर्बान बनर्जी