होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / रामनाथ गोयनका अवॉर्ड के लिए चुने गए ये पत्रकार

रामनाथ गोयनका अवॉर्ड के लिए चुने गए ये पत्रकार

पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया जाता है प्रतिष्ठित रामनाथ गोनयका अवॉर्ड

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

दैनिक भास्कर‘ समाचार पत्र समूह के पत्रकार आनंद चौधरी और ‘एनडीटीवी’ के पत्रकार सुशील महापात्र को प्रतिष्ठित रामनाथ गोयनका पुरस्कार के लिए चुना गया है। दैनिक भास्कर, जयपुर में विशेष संवाददाता के तौर पर कार्यरत आनंद चौधरी ने ग्रामीण राजस्थान में बाल तस्करी के दिल दहला देने वाले काले कारोबार को उजागर किया था। यहां बच्चों को कारखानों के लिए श्रम के रूप में बेचा जा रहा था। इसके अलावा ‘एनडीटीवी’ के पत्रकार सुशील महापात्र को हिंदी श्रेणी (ब्रॉडकास्ट) में इस अवॉर्ड के लिए चुना गया है। सुशील महापात्र को हरियाणा की जहरीली नहर पर की गई सीरीज़ के लिए चयनित किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मार्च में एक कार्यक्रम में उन्हें इस अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा।

इस बारे में दैनिक भास्कर समूह की ओर से कहा गया है, ‘रिपोर्टर,  फोटोग्राफर्स  और अन्य लोगों की उनकी टीम ने इस स्टोरी पर 15 महीने से अधिक समय तक काम किया और मानव-तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया, जो गुजरात की सीमा से सटे राजस्थान के तीन आदिवासी जिलों में फल-फूल रहा था।’

दैनिक भास्कर समूह के अनुसार, ‘हमारी टीम द्वारा इस स्टोरी के सभी तथ्यों की कड़ी जांच की गई, ताकि कार्रवाई सुनिश्चित कर 120 से अधिक बच्चों के जीवन को बचाने में कामयाबी हासिल की जा सके। खुलासे के बाद राज्य के प्रत्येक पुलिस जिले में बाल और महिला अपराध के लिए एक विशेष जांच इकाई स्थापित की गई थी। इस खुलासे के बाद राजस्थान पुलिस ने एक जनवरी 2020 को विशेष अभियान शुरू किया और अब तक 1,000 से अधिक बच्चों को बचाया गया है।’

इस अवॉर्ड के लिए चुने जाने पर आनंद चौधरी का कहना है, ‘दैनिक भास्कर ने सही माहौल बनाया है, जिसमें हम ग्राउंड जीरो पर लगातार और सार्थक तरीके से काम करने में सक्षम हैं। मुझे ऐसे संगठन से जुड़े होने पर गर्व है और मैं विनम्रतापूर्वक पुरस्कार स्वीकार करता हूं। यह सम्मान उन बच्चों के जीवन में एक अतिरिक्त खुशी है, जिन्हें हम बचाने में कामयाब हुए और उम्मीद है कि हमारी स्टोरी के बाद से अनगिनत और जीवन बच जाएंगे।’

वहीं ‘एनडीटीवी’ के पत्रकार सुशील महापात्र को हरियाणा की जहरीली नहर पर की गई सीरीज के लिए चयनित किया गया है। यह दूसरी बार है जब उन्हें रामनाथ गोयनका अवार्ड से सम्मानित किया जा रहा है। इससे पहले उन्हें वर्ष 2017 में रामनाथ गोयनका अवॉर्ड दिया गया था। उस वक्त उन्हें 'कूड़ा बीनने वालों पर जीएसटी के असर' से जुड़ी रिपोर्ट के लिए यह पुरस्कार प्रदान किया गया था। 

सुशील कुमार महापात्र की 'काले पानी की नहर का सफेद सच' सीरीज में दिखाया गया था कि हरियाणा के पलवल, बल्लभगढ़ और फरीदाबाद इलाकों में कैसे नहर के जहरीले पानी की वजह से लोगों को अलग-अलग बीमारियां हो रही हैं। लोग कैंसर जैसी बीमारी से भी संक्रमित हो रहे हैं। इस स्टोरी के बाद कुछ इलाकों में प्रशासन द्वारा कार्रवाई भी की गई थी। ‘नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल’ (एनजीटी) ने कुछ फैक्ट्रियों के खिलाफ भी कार्रवाई की थी।

गौरतलब है कि प्रत्येक वर्ष ‘रामनाथ गोयनका अवार्ड’ का आयोजन उन पत्रकारों को सम्मानित करने के लिए किया जाता है, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में साहस, उत्कृष्टता और प्रतिबद्धता का प्रदर्शन करते हैं और अपने व्यक्तिगत प्रदर्शन से भारतीय पत्रकारिता जगत को एक नया मुकाम देते हैं।


टैग्स दैनिक भास्कर अवॉर्ड्स आनंद चौधरी रामनाथ गोयनका रामनाथ गोयनका अवार्ड्स सुशील महापात्र
सम्बंधित खबरें

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

14 hours ago

शेयरधारकों की मंजूरी के साथ 'ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट' ने बढ़ाया ऑथराइज्ड कैपिटल

फिल्म प्रोडक्शन और कंटेंट बनाने वाली कंपनी ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट लिमिटेड (पूर्व नाम इंद्रा इंडस्ट्री लिमिटेड) ने अपनी अधिकृत शेयर पूंजी बढ़ाने का फैसला किया है।

14 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

1 day ago

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

1 day ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

3 days ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

13 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

13 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

14 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

14 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

1 day ago