होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / 'द वॉल न्यूज' में अमिताभ भट्टाचार्य बने चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर
'द वॉल न्यूज' में अमिताभ भट्टाचार्य बने चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर
डिजिटल न्यूज प्लेटफॉर्म The Wall News ने सीनियर मीडिया प्रोफेशनल अमिताभ भट्टाचार्य को अपना नया चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO) नियुक्त किया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 9 months ago
डिजिटल न्यूज प्लेटफॉर्म The Wall News ने सीनियर मीडिया प्रोफेशनल अमिताभ भट्टाचार्य को अपना नया चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO) नियुक्त किया है। भट्टाचार्य ने इस नई भूमिका की घोषणा एक लिंक्डइन पोस्ट के जरिए की। वे ABandYOU नामक कंटेंट कंपनी के संस्थापक भी हैं।
भट्टाचार्य ने लिखा, "The Wall सिर्फ एक न्यूज प्लेटफॉर्म नहीं रहा है बल्कि यह शुरुआत से ही स्पष्टता, गहराई और भरोसे के साथ खड़ा रहा है, खासकर उस डिजिटल माहौल में जहां अक्सर शोर हावी रहता है।" उन्होंने बताया कि उनकी प्राथमिकता न केवल खबरों बल्कि संस्कृति, हास्य, संगीत, स्वास्थ्य और जीवनशैली जैसे तमाम पहलुओं को भी नए नज़रिए से पेश करने की है—यानी बंगाली जीवन की संपूर्ण पहचान को उभारने की कोशिश।
भट्टाचार्य ने कहा कि दुनियाभर में फैले 9 करोड़ से अधिक बंगाली भाषियों का एक बड़ा, सक्रिय और लगातार डिजिटल होता जा रहा दर्शक वर्ग है, जिसे वे अब ज्यादा प्रभावशाली और व्यावसायिक रूप से समझदारी से जोड़ना चाहते हैं।
उन्होंने लिखा, "हम एक ऐसा प्लेटफॉर्म बनाना चाहते हैं जहां प्रासंगिकता और प्रभाव ही नए ग्रोथ मैट्रिक हों। कंटेंट, ब्रैंड, ऑडियंस और रेवेन्यू- हर स्तर पर नई सोच के साथ काम होगा।"
प्रिंट मीडिया, नेशनल टेलीविजन और डिजिटल न्यूजरूम्स में काम कर चुके भट्टाचार्य ने इसे अपने लिए सिर्फ एक पद नहीं, बल्कि क्षेत्रीय मीडिया के भविष्य में अपने विश्वास का व्यक्तिगत संकल्प बताया।
वे लिखते हैं, "यदि आप क्षेत्रीय कंटेंट में काम कर रहे हैं, डिजिटल मीडिया को नए सिरे से परिभाषित करना चाहते हैं या बंगाली पत्रकारिता का अगला दौर समझना चाहते हैं, तो चलिए बात करते हैं।"
टैग्स