होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘Disney Star’ की HR हेड अमिता माहेश्वरी ने लिया ये बड़ा फैसला

‘Disney Star’ की HR हेड अमिता माहेश्वरी ने लिया ये बड़ा फैसला

अमिता माहेश्वरी ने तत्कालीन सीईओ उदय शंकर के नेतृत्व में वर्ष 2009 में ‘स्टार इंडिया’ (Star India) की कोर मैनेजमेंट टीम में जॉइन किया था।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

एशिया पैसिफिक (APAC) और भारत के लिए ‘डिज्नी स्टार’ (Disney Star) की एचआर हेड अमिता महेश्वरी ने यहां अपनी पारी को विराम देने का फैसला लिया है। वह यहां 13 साल से ज्यादा समय से अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं।

इस बारे में कंपनी के कंट्री मैनेजर व प्रेजिडेंट के. माधवन (K Madhavan) और रीजनल हेड ल्यूक कांग (Luke Kang) की ओर से एक इंटरनल मीमो भी जारी किया गया है। अमिता माहेश्वरी अब ‘केदारा कैपिटल’ (Kedaara Capital) के साथ बतौर ऑपरेटिंग डायरेक्टर (HR) अपनी नई पारी शुरू करेंगी।

अमिता माहेश्वरी ने तत्कालीन सीईओ उदय शंकर के नेतृत्व में वर्ष 2009 में ‘स्टार इंडिया’ (Star India) की कोर मैनेजमेंट टीम में जॉइन किया था। मार्च 2019 में डिज्नी द्वारा 21वीं सेंचुरी फॉक्स (21st Century Fox) के अधिग्रहण के बाद उन्हें एशिया पैसिफिक और भारत में डिज्नी की एचआर हेड के पद पर पदोन्नत किया गया।

अपने करीब 28 साल के करियर में अमिता माहेश्वरी ने तमाम इंडस्ट्रीज में वरिष्ठ नेतृत्व पदों पर रहते हुए वैश्विक स्तर पर कई विलय, अधिग्रहण और पुनर्गठन की दिशा में अपनी अहम भूमिका निभाई है। ‘स्टार’ से पहले वह Asian Paints, GE Capital, Genpact और MetLife India Insurance जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी जिम्मेदारी निभा चुकी हैं।


टैग्स इस्तीफा एचआर रिजाइन डिज्नी स्टार अमिता माहेश्वरी ह्यूमन रिसोर्स
सम्बंधित खबरें

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

14 hours ago

शेयरधारकों की मंजूरी के साथ 'ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट' ने बढ़ाया ऑथराइज्ड कैपिटल

फिल्म प्रोडक्शन और कंटेंट बनाने वाली कंपनी ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट लिमिटेड (पूर्व नाम इंद्रा इंडस्ट्री लिमिटेड) ने अपनी अधिकृत शेयर पूंजी बढ़ाने का फैसला किया है।

15 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

1 day ago

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

1 day ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

3 days ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

14 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

14 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

14 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

15 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

1 day ago