होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / डिज्नी स्टार में स्पोर्ट्स सेल्स हेड अंबरीश बंदोपाध्याय ने दिया इस्तीफा
डिज्नी स्टार में स्पोर्ट्स सेल्स हेड अंबरीश बंदोपाध्याय ने दिया इस्तीफा
डिज्नी स्टार (Disney Star) से खबर है कि अंबरीश बंदोपाध्याय ने स्पोर्ट्स सेल्स हेड से इस्तीफा दे दिया है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
डिज्नी स्टार (Disney Star) से खबर है कि अंबरीश बंदोपाध्याय ने स्पोर्ट्स सेल्स हेड से इस्तीफा दे दिया है।
इस खबर को लेकर हमारी सहयोगी वेबसाइट 'एक्सचेंज4मीडिया' ने डिज्नी स्टार से संपर्क साधा, लेकिन खबर लिखे जाने तक फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।
पिछले साल सितंबर में बंदोपाध्याय को प्रमोशन का तोहफा मिला और उन्हें स्पोर्ट्स सेल्स का हेड नियुक्त किया गया। बंदोपाध्याय इस नेटवर्क से करीब चार साल से जुड़े हुए थे। उन्होंने अक्टूबर 2018 में ‘स्टार इंडिया’ (स्टार टीवी) में एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर के तौर पर जॉइन किया था।
‘डिज्नी स्टार’ से पहले बंदोपाध्याय चार साल से अधिक समय से ’एचटी मीडिया’ (HT Media) के साथ जुड़े हुए थे। उन्होंने इस पब्लिकेशन कंपनी में नेशनल हेड (मीडिया मार्केटिंग) के पद पर जॉइन किया था, बाद में उन्हें कंपनी में चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर के पद पर प्रमोट कर दिया गया था।
वह दस साल से अधिक समय तक ‘एचयूएल‘ (HUL) के साथ काम कर चुके हैं। उन्होंने वर्ष 2004 में बतौर एरिया सेल्स और कस्टमर मैनेजर यहां जॉइन किया था। बाद में वह यहां नेशनल सेल्स हेड (मॉडर्न ट्रेड) जैसे महत्वपूर्ण पद पर पहुंचे थे। पूर्व में वह ‘पेप्सिको इंडिया’ (PepsiCo India) और ‘डाबर इंडिया’ (Dabur India) के साथ भी काम कर चुके हैं।
टैग्स डिज्नी स्टार अंबरीश बंदोपाध्याय