होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘एमेजॉन इंडिया’ में अनिर्बान रॉय का कद बढ़ा, अब निभाएंगे यह जिम्मेदारी
‘एमेजॉन इंडिया’ में अनिर्बान रॉय का कद बढ़ा, अब निभाएंगे यह जिम्मेदारी
अनिर्बान रॉय ने जुलाई 2016 में यहां बतौर सीनियर कैटेगरी मार्केटिंग मैनेजर-मीडिया जॉइन किया था।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
‘एमेजॉन इंडिया‘ (Amazon India) ने अनिर्बान रॉय को प्रमोशन का तोहफा देते हुए उन्हें अब हेड (Performance Marketing, India) की जिम्मेदारी सौंपी है।
इससे पहले अनिर्बान रॉय यहां एमेजॉन डिवाइसेज (Echo, Alexa, FireTv & Kindle) के मार्केटिंग हेड और हेड (Events & Deals) के तौर पर अपनी भूमिका निभा रहे थे।
रॉय ने जुलाई 2016 में ‘एमेजॉन’ में बतौर सीनियर कैटेगरी मार्केटिंग मैनेजर-मीडिया जॉइन किया था। रॉय को इंडस्ट्री में काम करने का 16 साल से ज्यादा का अनुभव है।
पूर्व में वह ‘पेप्सिको’(Pepsico), ‘आईटीसी’ (ITC) और ‘इंफोसिस’ (Infosys) के साथ भी काम कर चुके हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘इंफोसिस’ में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर की थी।
टैग्स एमेजॉन इंडिया अनिर्बान रॉय अलेक्सा ईको फायरटीवी किंडल