होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अमर उजाला संवाद 30 नवंबर को, शामिल होंगी ये हस्तियां

अमर उजाला संवाद 30 नवंबर को, शामिल होंगी ये हस्तियां

उत्तराखंड और चंडीगढ़ में पाठकों और श्रोताओं की तरफ से संवाद को अच्छा प्रतिसाद मिला था।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

इसी साल अपनी स्थापना का अमृतोत्सव मनाने के साथ अमर उजाला स्वर्णिम शताब्दी का संकल्प लेकर जगह-जगह 'संवाद' का आयोजन कर रहा है।  उत्तराखंड और चंडीगढ़ के बाद अगला पड़ाव जम्मू कश्मीर है। उत्तराखंड और चंडीगढ़ में पाठकों और श्रोताओं की तरफ से संवाद को अच्छा प्रतिसाद मिला था। अब 30 नवंबर को जम्मू के कन्वेंशन सेंटर में फिल्म, अध्यात्म, बैंकिंग, शिक्षा, खेल क्षेत्र की नामी गिरामी हस्तियां भविष्य की संभावनाओं पर मंथन करेंगी। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा आने वाले समय के लिए जम्मू-कश्मीर के विकास का खाका पेश करेंगे।

खेल मंत्री अनुराग ठाकुर भी अपने विचार रखेंगे। अभिनेता विक्की कौशल मनोरंजन जगत की नई दिशाओं पर रोशनी डालेंगे। मेघना गुलजार द्वारा निर्देशित सैम मानेकशॉ की जीवनी पर आधारित फिल्म सैम बहादुर (2023) में  विक्की कौशल, सान्या मल्होत्रा और फातिमा सना शेख नजर आने वाली हैं। विक्की इस फिल्म और सैम मानेकशॉ पर भी बात करेंगे। खेल जगत की अंतरराष्ट्रीय पैरा आर्चर शीतल देवी, राकेश कुमार और सरिता के जिद और जुनून की कहानी बात होगी। खेल संस्कृति में आ रहे बदलावों और उससे जुड़ी चुनौतियों पर भी ये पैरा एथलीट चर्चा करेंगे।

किक्रेट जगत के सितारे इरफान पठान और सुरेश रैना भी युवाओं में जोश भरेंगे। शिक्षा जगत से एआईसीटीई के प्रो. टीजी सीताराम व बैंकिंग क्षेत्र की हस्ती रजनीश कुमार शिक्षा तथा अर्थव्यवस्था क्षेत्र की संभावनाओं के बारे में जानकारी देंगे। मोटिवेशनल स्पीकर गौर गोपाल दास सफल जीवन के उपायों पर प्रकाश डालेंगे। 

मास्टर कार्ड इंडिया के चेयरमैन रजनीश कुमार उद्योग और बैंकिग जगत की संभावनाओं पर बात करेंगे। वेयर हाउस स्थित अमर उजाला कार्यालय से कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सोमवार से पास दिए जा रहे हैं। पहले आओ पहले पाओ के आधार पर पास का वितरण हो रहा है। इसमें से चुनिंदा लोगों को लकी ड्रॉ के माध्यम से चुना जाएगा जिन्हें विक्की कौशल के साथ सेल्फी लेने का मौका भी मिलेगा।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

13 hours ago

शेयरधारकों की मंजूरी के साथ 'ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट' ने बढ़ाया ऑथराइज्ड कैपिटल

फिल्म प्रोडक्शन और कंटेंट बनाने वाली कंपनी ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट लिमिटेड (पूर्व नाम इंद्रा इंडस्ट्री लिमिटेड) ने अपनी अधिकृत शेयर पूंजी बढ़ाने का फैसला किया है।

13 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

1 day ago

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

1 day ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

3 days ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

12 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

13 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

13 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

13 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

1 day ago