होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / इस बड़े अखबार के CEO पर लगा यौन शोषण का आरोप

इस बड़े अखबार के CEO पर लगा यौन शोषण का आरोप

अखबार के सीईओ ने इन आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि जानबूझकर मनगढ़ंत और काल्पनिक कहानी गढ़ी गई है। यह उन्हें और उनके समाचार पत्र को चुप कराने का प्रयास है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

पाकिस्तान का प्रतिष्ठित अंग्रेजी अखबार ‘डॉन’ सुर्खियों में आ गया है और इसकी वजह अखबार नहीं, बल्कि इसके मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) हमीद हारून हैं। दरअसल,  हमीद पर यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगा है। यह आरोप पाकिस्तान के जाने-माने फिल्मकार जमशेद महमूद रजा ने लगाया है। जमशेद महमूद रजा के मुताबिक, 13 साल पहले हमीद हारून ने उनका यौन उत्पीड़न किया था। रजा ने हारून पर ट्वीट के माध्यम से आरोप लगाए और कहा कि उनके आरोपों का अखबार से कोई लेना-देना नहीं है, लेकिन वे यौन उत्पीड़न के अन्य पीड़ितों को बल देना चाहते हैं।

एक अन्य ट्वीट में रजा ने कहा कि उन्हें पता था कि उनकी कहानी को अखबार पर हमला करने का प्रयास माना जाएगा। उन्होंने कहा, 'यह डॉन बनाम जमशेद नहीं है। यह व्यक्तिगत मुद्दा है। अब मैं यह सब पीड़ितों की मदद के लिए कर रहा हूं।'

वहीं दूसरी तरफ, हारून ने इन आरोपों से इनकार किया है। उन्होंने एक बयान जारी कर कहा कि यह कहानी फर्जी है। जानबूझकर मनगढ़ंत और काल्पनिक कहानी गढ़ी गई है। यह उन्हें और उनके समाचार पत्र को चुप कराने का प्रयास है। हारून ने कहा कि उनके नाम और प्रतिष्ठा को खत्म करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि मेरे खिलाफ इन झूठे और दुर्भावनापूर्ण आरोपों के लिए जिम्मेदार लोगों को न्याय दिलाकर प्रेस की स्वतंत्रता की रक्षा करने के लिए कानूनी कार्रवाई शुरू की जाएगी।

गौरतलब है कि रजा ने अक्टूबर में 13 साल पहले हुए कथित शोषण की जानकारी देते हुए कई ट्वीट किए थे। हालांकि, निर्देशक ने तब आरोपित का नाम बताने से इनकार कर दिया था। बल्कि इतना ही कहा था कि एक मीडिया घराने के मालिक ने 13 साल पहले उनका यौन उत्पीड़न किया था।

आप अपनी राय, सुझाव और खबरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। (हमें फेसबुक,ट्विटर, लिंक्डइन और यूट्यूब पर फॉलो करें)


टैग्स डॉन शारीरिक उत्पीड़न यौन शोषण हमीद हारून जमशेद महमूद रजा
सम्बंधित खबरें

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

9 hours ago

शेयरधारकों की मंजूरी के साथ 'ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट' ने बढ़ाया ऑथराइज्ड कैपिटल

फिल्म प्रोडक्शन और कंटेंट बनाने वाली कंपनी ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट लिमिटेड (पूर्व नाम इंद्रा इंडस्ट्री लिमिटेड) ने अपनी अधिकृत शेयर पूंजी बढ़ाने का फैसला किया है।

9 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

22 hours ago

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

1 day ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

3 days ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

9 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

9 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

9 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

10 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

22 hours ago