होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स’ में अक्षय अग्रवाल का ‘कद’ बढ़ा, अब मिली यह जिम्मेदारी

‘सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स’ में अक्षय अग्रवाल का ‘कद’ बढ़ा, अब मिली यह जिम्मेदारी

अक्षय अग्रवाल ‘SPNI’ से करीब 22 सालों से जुड़े हुए हैं। इससे पहले वह कंपनी में एग्जिक्यूटिव वाइस प्रेजिडेंट और क्लस्टर हेड ऐड सेल्स (Hindi GEC & MAX 2) के पद पर कार्यरत थे।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 month ago

'सोनी पिक्चर्स नेटवर्क इंडिया' (Sony Pictures Networks India) ने अपने विज्ञापन विभाग में अहम बदलाव किया है। इसके तहत अक्षय अग्रवाल को प्रमोट करते हुए लीनियर ऐड सेल्स (Liner Ad Sales) का बिजनेस हेड बनाया गया है। इससे पहले यह जिम्मेदारी संदीप मेहरोत्रा संभाल रहे थे।

अपनी नई भूमिका में अक्षय अग्रवाल सीधे राजेश कौल को रिपोर्ट करेंगे, जिन्हें हाल ही में कंपनी में चीफ रेवेन्यू ऑफिसर की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें: ‘सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स’ में राजेश कौल को मिली रेवेन्यू की अतिरिक्त जिम्मेदारी

बता दें कि अक्षय अग्रवाल ‘SPNI’ से करीब 22 सालों से जुड़े हुए हैं। इससे पहले वह कंपनी में एग्जिक्यूटिव वाइस प्रेजिडेंट और क्लस्टर हेड ऐड सेल्स (Hindi GEC & MAX 2) के पद पर कार्यरत थे।

अक्षय अग्रवाल मीडिया सेल्स के अनुभवी प्रोफेशनल हैं। दो दशक से अधिक के अनुभव में उन्होंने बिजनेस ग्रोथ, रणनीति और बदलाव लाने में अहम योगदान दिया है।

टैग्स
सम्बंधित खबरें

‘TV9’ में इस बड़े पद से अलग हुए प्रसन्ना राघव, जल्द शुरू करेंगे नई पारी

10 मार्च इस संस्थान मैं उनका आखिरी कार्यदिवस है। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, वह जल्द ही एक बार फिर ‘जी मीडिया’ (Zee Media) में लीडरशिप भूमिका में नजर आ सकते हैं।

1 hour ago

Ventes Avenues की कमान अब बलमुरुगन मणि व फौजान अब्दुल रहीम के हाथ

डिजिटल मार्केटिंग और एडटेक कंपनी ‘Ventes Avenues Pvt. Ltd.’ ने अपने बिजनेस फोकस को और मजबूत करने का ऐलान किया है।

1 hour ago

विज्ञापन जगत में 40 साल: संदीप गोयल ने बताया कैसे बदल गई ऐडवर्टाइजिंग की दुनिया

विज्ञापन की दुनिया में जब संदीप गोयल बात करते हैं, तो उनकी बातों में एक अलग ही सहजता नजर आती है। यह सहजता चार दशकों के अनुभव से आती है।

5 hours ago

ESOP स्कीम के तहत 'बालाजी टेलीफिल्म्स' ने एम्प्लॉयीज को यूं बनाया अपना हिस्सेदार

बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP (एम्प्लॉयी स्टॉक ऑप्शन प्लान) के तहत 51,997 इक्विटी शेयर आवंटित किए हैं।

6 hours ago

वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में नीरज झा को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

नीरज झा पिछले 6 साल से ज्यादा समय से वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी से जुड़े हुए हैं। इस प्रमोशन से पहले वह कंपनी में कंटेंट, प्रोग्रामिंग और एक्विजिशन के डायरेक्टर के पद पर काम कर रहे थे।

6 hours ago

बड़ी खबरें

एक बार फिर धूम मचाने आया Laqshya Pitch Best CMO अवॉर्ड्स, 12 मार्च को होगा इवेंट

एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप Laqshya Pitch Best CMO Awards एक बार फिर आयोजित करने जा रहा हैं।

4 hours ago

ESOP स्कीम के तहत 'बालाजी टेलीफिल्म्स' ने एम्प्लॉयीज को यूं बनाया अपना हिस्सेदार

बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP (एम्प्लॉयी स्टॉक ऑप्शन प्लान) के तहत 51,997 इक्विटी शेयर आवंटित किए हैं।

6 hours ago

वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में नीरज झा को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

नीरज झा पिछले 6 साल से ज्यादा समय से वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी से जुड़े हुए हैं। इस प्रमोशन से पहले वह कंपनी में कंटेंट, प्रोग्रामिंग और एक्विजिशन के डायरेक्टर के पद पर काम कर रहे थे।

6 hours ago

‘TV9’ में इस बड़े पद से अलग हुए प्रसन्ना राघव, जल्द शुरू करेंगे नई पारी

10 मार्च इस संस्थान मैं उनका आखिरी कार्यदिवस है। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, वह जल्द ही एक बार फिर ‘जी मीडिया’ (Zee Media) में लीडरशिप भूमिका में नजर आ सकते हैं।

1 hour ago

'जी मीडिया' में डिजिटल विज्ञापन रणनीति को मजबूत करने के लिए इस अहम पद पर जुड़े मयंक जैन

जी मीडिया ने अपनी डिजिटल विज्ञापन रणनीति को मजबूत करने के लिए मयंक जैन को डिजिटल एड सेल्स का सीनियर वाइस प्रेजिडेंट नियुक्त किया है।

6 hours ago