होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / IBDF ने केंद्र सरकार को लिखा पत्र, रखी ये मांग
IBDF ने केंद्र सरकार को लिखा पत्र, रखी ये मांग
इंडियन ब्रॉडकास्टिंग एंड डिजिटल फाउंडेशन (IBDF) ने इस बाबत केंद्र सरकार को एक पत्र लिखा है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
टीवी पर जनहित वाले कंटेंट के प्रसारण को स्वैच्छिक बनाने के लिए केंद्र सरकार से अनुरोध किया गया है। इंडियन ब्रॉडकास्टिंग एंड डिजिटल फाउंडेशन (IBDF) ने इस बाबत केंद्र सरकार को एक पत्र लिखा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंडियन ब्रॉडकास्टिंग एंड डिजिटल फाउंडेशन (IBDF) ने अपने पत्र में कहा है कि सरकार को या तो उस शर्त को हटाना चाहिए, जिसके लिए ब्रॉडकास्टर्स को अनिवार्य रूप से जनहित वाले कंटेंट को प्रसारित करने की जरूरत है, या उन ब्रॉडकास्टर्स को सब्सिडी और कर प्रोत्साहन प्रदान करना चाहिए, जो स्वेच्छा से जनहित वाले कंटेंट प्रसारित करते हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स में पहले यह कहा गया था कि चैनलों पर 1 जनवरी से रोजाना राष्ट्रीय हित या जनहित के कंटेंट का प्रसारण किया जा सकता है।
सूचना-प्रसारण मंत्रालय के अधिकारियों ने यह भी कहा था कि वे विस्तृत दिशानिर्देशों के साथ आने से पहले ब्रॉडकास्टर्स और अन्य हितधारकों से बात करेंगे।
टैग्स टीवी केंद्र सरकार इंडियन ब्रॉडकास्टिंग एंड डिजिटल फाउंडेशन जनहित वाले कंटेंट