होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / मैगजीन इंडस्ट्री के सपोर्ट के लिए AIM प्रतिनिधियों ने की अश्विनी वैष्णव से मुलाकात

मैगजीन इंडस्ट्री के सपोर्ट के लिए AIM प्रतिनिधियों ने की अश्विनी वैष्णव से मुलाकात

देशभर के 40 से अधिक प्रकाशकों का प्रतिनिधित्व करने वाले संगठन एसोसिएशन ऑफ इंडियन मैगजीन्स (AIM) के एक प्रतिनिधिमंडल ने हाल ही में सूचना-प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 10 months ago

देशभर के 40 से अधिक प्रकाशकों का प्रतिनिधित्व करने वाले संगठन एसोसिएशन ऑफ इंडियन मैगजींस (AIM) के एक प्रतिनिधिमंडल ने हाल ही में सूचना-प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। इस बैठक में AIM ने मैगजीन इंडस्ट्री को प्रभावित कर रहे कई नियामक और लॉजिस्टिक मुद्दों की ओर सरकार का ध्यान खींचते हुए इसके अस्तित्व पर मंडरा रहे संकट को लेकर चिंता जताई। इससे पहले 17 अप्रैल को सौंपे गए एक मेमोरेंडम में AIM ने नए कानूनों में अस्पष्ट श्रेणियों से लेकर पारंपरिक डिस्ट्रीब्यूशन व्यवस्था में आई रुकावटों तक कई अहम चुनौतियों को चिन्हित किया।

AIM की सबसे बड़ी चिंता 2023 में लागू हुए प्रेस एंड रजिस्ट्रेशन ऑफ पीरियॉडिकल्स (PRP) एक्ट को लेकर है। इस कानून में "न्यूजपेपर" और "पीरियॉडिकल्स" की अलग-अलग श्रेणियां बनाई गई हैं, जबकि 1867 का पुराना प्रेस एंड रजिस्ट्रेशन ऑफ बुक्स (PRB) एक्ट मैगजीन को अखबारों की श्रेणी में शामिल करता था। AIM के अनुसार, इस बदलाव ने मंत्रालयों में भ्रम की स्थिति पैदा कर दी है कि पत्रिकाओं को पहले जो लाभ दिए जाते थे, वे अब जारी रहेंगे या नहीं।

AIM के डायरेक्टर और Delhi Press के एग्जिक्यूटिव पब्लिशर व Caravan के एडिटर अनंत नाथ ने बैठक के बारे में बताते हुए कहा, “नए प्रेस रजिस्ट्रेशन एक्ट में ‘न्यूजपेपर’ और ‘पीरियॉडिकल्स’ नाम से दो नई परिभाषाएं दी गई हैं, जबकि पुराने PRB एक्ट में केवल न्यूजपेपर की परिभाषा थी और मैगजीन उसी में आती थी। अब जब मैगजीन को पीरियॉडिकल्स में डाला गया है, तो इससे अलग-अलग मंत्रालयों में पॉलिसी को लेकर भ्रम पैदा हो गया है।”

अनंत नाथ ने बताया कि इस बदलाव से रेलवे, डाक विभाग और कस्टम्स जैसे मंत्रालयों में मैगजीन इंडस्ट्री को मिलने वाले लाभ प्रभावित हुए हैं, क्योंकि उनके नियमों में सिर्फ "न्यूजपेपर" को ही लाभ मिलता है। “अब वे कह रहे हैं कि मैगजीन न्यूजपेपर नहीं है, इसलिए हम लाभ नहीं दे सकते।”

AIM ने इस पर स्पष्टता और मौजूदा लाभों को जारी रखने की मांग की है। “हमने आग्रह किया कि या तो एक्ट में बदलाव किया जाए या फिर अन्य मंत्रालयों को इस बारे में नोटिफिकेशन भेजा जाए ताकि पत्रिकाओं को पहले की तरह लाभ मिलते रहें।”

अनंत नाथ के अनुसार, मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस मुद्दे को गंभीरता से लिया और कहा कि यह अनजाने में हुई चूक थी और सरकार या तो एक्ट में संशोधन करेगी या फिर मंत्रालयों को जरूरी निर्देश जारी करेगी।

डिस्ट्रीब्यूशन प्रणाली में आ रही दिक्कतें भी चर्चा का एक प्रमुख विषय रहीं। नाथ ने बताया कि रेलवे स्टेशनों पर पत्रिकाओं की उपलब्धता में भारी गिरावट आई है क्योंकि पारंपरिक रिटेल नेटवर्क लगभग खत्म हो चुका है। इसके समाधान के लिए AIM ने रेलवे के डिजिटल प्लेटफॉर्म्स जैसे IRCTC या प्रीमियम ट्रेनों (शताब्दी, वंदे भारत, राजधानी) में पत्रिकाओं की बिक्री के सुझाव दिए।

अनंत नाथ ने बताया कि मंत्री ने इन सुझावों को गंभीरता से लिया और आगे इन पर काम करने को कहा।

AIM ने IRCTC वेबसाइट पर एक मैगजीन स्टोर विजेट शुरू करने का भी प्रस्ताव रखा, जिससे इसके व्यापक यूजर बेस का फायदा उठाते हुए सब्सक्रिप्शन बढ़ाया जा सके। AIM, ONDC नेटवर्क ऐप्स और IRCTC के जरिए एक डिजिटल मैगजीन स्टोर तैयार करने पर काम कर रहा है, जहां IRCTC को कमीशन भी मिलेगा।

इसके अलावा, AIM ने सरकार के नए डिजिटल प्लेटफॉर्म WAVES पर भी एक मैगजीन स्टोर की संभावनाएं रखीं। अनंत नाथ ने बताया कि मंत्री इस प्रस्ताव पर भी बेहद सकारात्मक थे क्योंकि सरकार WAVES को एंटरटेनमेंट, न्यूज और इनफॉर्मेशन के एक प्लेटफॉर्म के रूप में विकसित करना चाहती है।

AIM ने सरकारी स्कूलों, कॉलेजों और पुस्तकालयों में पत्रिकाओं के सब्सक्रिप्शन को बढ़ावा देने की भी अपील की। “तमिलनाडु, तेलंगाना और अब कर्नाटक सरकार ने इस दिशा में पहल की है और यह एक बड़ा राजस्व स्रोत बन रहा है,” नाथ ने कहा। उन्होंने बताया कि वे शिक्षा मंत्री को पत्र लिखकर इस उद्देश्य के लिए बजट आवंटन की मांग करेंगे।

अंत में AIM ने लॉजिस्टिक्स और डिस्ट्रीब्यूशन कॉस्ट को लेकर चिंता जताई। “रेलवे की नई पॉलिसी में ऐसा संकेत मिला था कि शायद पत्रिकाओं को छूट वाली दरों पर शिपमेंट की सुविधा बंद कर दी जाए, लेकिन मंत्री ने साफ किया कि ऐसा कोई कदम नहीं उठाया जाएगा।”

इन तमाम चर्चाओं और सुझावों के माध्यम से AIM मैगजीन इंडस्ट्री के लिए नीतिगत स्पष्टता, संस्थागत समर्थन और आधुनिक डिस्ट्रीब्यूशन विकल्पों की निरंतरता सुनिश्चित करने की दिशा में काम कर रहा है।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

43 minutes ago

शेयरधारकों की मंजूरी के साथ 'ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट' ने बढ़ाया ऑथराइज्ड कैपिटल

फिल्म प्रोडक्शन और कंटेंट बनाने वाली कंपनी ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट लिमिटेड (पूर्व नाम इंद्रा इंडस्ट्री लिमिटेड) ने अपनी अधिकृत शेयर पूंजी बढ़ाने का फैसला किया है।

52 minutes ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

13 hours ago

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

1 day ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

3 days ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

11 minutes ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

34 minutes ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

43 minutes ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

1 hour ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

12 hours ago