होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अडानी ग्रुप से जुड़े वरिष्ठ पत्रकार संजय पुगलिया, मिली बड़ी जिम्मेदारी

अडानी ग्रुप से जुड़े वरिष्ठ पत्रकार संजय पुगलिया, मिली बड़ी जिम्मेदारी

संजय पुगलिया ने हाल ही में ‘क्विंट डिजिटल मीडिया‘ (Quint Digital Media Ltd) में प्रेजिडेंट के पद से इस्तीफा दे दिया था।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

जाने-माने पत्रकार संजय पुगलिया के बारे में एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर यह है कि ‘अडानी ग्रुप’ (Adani Group) ने संजय पुगलिया को सीईओ और एडिटर-इन-चीफ के पद पर नियुक्त किया है। इस भूमिका में वह ग्रुप की मीडिया पहलों (media initiatives) का नेतृत्व करेंगे।

अपनी इस भूमिका में वह सुदीप्त भट्टाचार्य के साथ मिलकर काम करेंगे और कॉरपोरेट कम्युनिकेशन टीम को सपोर्ट देंगे। वह प्रणव अडानी को रिपोर्ट करेंगे। पुगलिया की नियुक्ति के बारे में ‘अडानी ग्रुप’ की ओर से जारी स्टेटमेंट में कहा गया है, ‘संजय को मीडिया, कम्युनिकेशन और ब्रैंडिंग का व्यापक अनुभव है। हम अडानी समूह के विविध व्यवसायों और राष्ट्र निर्माण की पहल में उनके इस अनुभव का लाभ उठाने के लिए तत्पर हैं।‘

बता दें कि संजय पुगलिया ने हाल ही में ‘क्विंट डिजिटल मीडिया‘ (Quint Digital Media Ltd) में प्रेजिडेंट के पद से इस्तीफा दे दिया था। ‘क्विंट‘ को जॉइन करने से पहले संजय पुगलिया ‘सीएनबीसी आवाज’ (CNBC Awaaz) में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे। इसके अलावा वह तमाम चैनल्स में प्रमुख भूमिकाएं निभा चुके हैं।

संजय पुगलिया को मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 25 साल से ज्यादा का अनुभव है। वह प्रिंट के साथ-साथ टीवी पत्रकारिता में भी काम कर चुके हैं। पूर्व में संजय पुगलिया ‘द टाइम्स ग्रुप’ (The Times Group), ‘बिजनेस स्टैंडर्ड’ (Business Standard), ‘आजतक’ (AajTak), ‘जी न्यूज’(Zee News), ‘स्टार न्यूज’(Star News) और ‘सीएनबीसी आवाज’(CNBC Awaaz) में अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं।

झारखंड के साहिबगंज में पले-बढ़े संजय पुगलिया कारोबार की खबरों को जितनी बारीकी से समझते हैं, राजनीति की खबरों पर भी उनकी उतनी ही पैनी पकड़ है। संजय पुगलिया को ‘इंडियन न्यूज ब्रॉडकास्टिंग अवॉर्ड’  और इनबा 2014 (exchange4media News Broadcasting Awards 2014) के अंतर्गत न्यूज टेलिविजन एडिटर-इन-चीफ हिंदी  (News Television Editor-in-Chief of the Year- Hindi) समेत तमाम अवॉर्ड्स से पुरस्कृत किया जा चुका है।


टैग्स द क्विंट अडानी ग्रुप नियुक्ति संजय पुगलिया अप्वॉइंटमेंट
सम्बंधित खबरें

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

1 hour ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

1 hour ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

3 hours ago

मीडिया और समाज में सद्भाव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी: नैतिक पत्रकारिता और साझा विरासत पर जोर

मीडिया, शिक्षा और समाज में अंतरधार्मिक नैतिकता, सद्भाव और संवाद की जरूरत पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने साझा संस्कृति, जिम्मेदार पत्रकारिता और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की।

5 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

16 hours ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

1 hour ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

3 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

3 hours ago

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

1 hour ago

अडानी ग्रुप का बड़ा ऐलान, AI डेटा सेंटर के लिए किया जाएगा 100 अरब डॉलर का निवेश

अडानी ग्रुप ने एक बड़ा ऐलान किया है। ग्रुप ने कहा है कि वह 2035 तक 100 अरब अमेरिकी डॉलर का सीधा निवेश करेगा।

3 hours ago